रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

शुक्रवार को झाबुआ जिला मुख्यालय पर सिकलसेल से पीड़ित एक 14 वर्षीय बालक को आलीराजपुर नगर के युवा पत्रकार एवं या मीरा अल मदद फाउंडेशन के रिज़वान खान ने रक्तदान कर उसे राहत दी और जीवन बचाया. रिज़वान खान ने बताया कि मैं झाबुआ जिला मुख्यालय पर स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा में आधार ऑपरेटर के पद पर कार्यरत हूं। मुझे दोपहर के लगभग 3 बजे सूचना मिली कि एक 14 वर्षीय बालक जिसका नाम अरमान मुनिया निवासी झाबुआ जो कि सिकलसेल बीमारी से पीड़ित हैं उसे अति आवश्यक रूप से A पॉजिटिव ब्लड की आवश्यकता है जिस पर मेरे द्वारा अपनी ड्यूटी के पश्चात जिला चिकित्सालय झाबुआ पहुंचकर रक्तदान कर अरमान मुनिया को नया जीवन दिया।
रिज़वान खान द्वारा रक्तदान करने पर बैंक ऑफ इंडिया शाखा झाबुआ के शाखा प्रबंधक पंकज सिंगाड़ सहित बैंक के समस्त स्टाफ एवं ईष्ट मित्रों द्वारा रिज़वान खान को इस नेक कार्य करने पर प्रशंसा करते हुए बधाई दी।
