नगर पालिका कर्मचारी संघ का काम बंद हड़ताल, विभिन्न मांगों को लेकर एसडीएम कार्यालय में सौंपा ज्ञापन | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

नगर पालिका कर्मचारी संघ का काम बंद हड़ताल, विभिन्न मांगों को लेकर एसडीएम कार्यालय में सौंपा ज्ञापन | New India Times

मध्य प्रदेश नगर निगम नगर पालिका कर्मचारी संघ जुन्नारदेव द्वारा कल काम बंद हड़ताल किया गया और एसडीएम कार्यालय पहुंच कर ज्ञापन सौंपा गया. उनकी मांग है कि संपूर्ण प्रदेश के नगरी निकाय में रिक्त पदों पर हो रही सीधी भर्ती के आदेश के तत्काल नियुक्त किया जावे, नगरी निकाय में रिक्त पदों पर कार्यरत विनियमित कर्मचारी दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को उनकी सैनिक योग एवं वरिष्ठता को दृष्टिगत रखते हुए नियमित किया जाए.

नगर पालिका कर्मचारी संघ का काम बंद हड़ताल, विभिन्न मांगों को लेकर एसडीएम कार्यालय में सौंपा ज्ञापन | New India Times

मध्य प्रदेश के नगरीय निकायों में कार्यरत नियमित कर्मचारियों को पदोन्नति एवं अनुकंपा नियुक्ति कॉल किया जाए. पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया जाए. केंद्र के समान प्रतिशत में महंगाई भत्ता दिए जाने के आदेश पारित किया जाए. नगर पालिका और नगर परिषदों के कर्मचारियों से छुट्टी के दिन भी काम लिया जा रहा है जिससे कर्मचारी की व्यक्तिगत जीवन प्रभावित हो रही है. इन्हीं मांगों को लेकर मध्य प्रदेश नगर निगम नगर पालिका कर्मचारी संघ जुन्नारदेव द्वारा सैकड़ों की तादाद में एसडीएम कार्यालय पहुंच कर ज्ञापन सौंपा गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version