मीडिया डिक्शनरी इनिशिएटिव के एक वर्ष पूरा होने पर 15 मार्च को मीडिया डिक्शनरी मीट का होगा आयोजन | New India Times

अंकित तिवारी, इंदौर (मप्र), NIT:

मीडिया डिक्शनरी इनिशिएटिव के एक वर्ष पूरा होने पर 15 मार्च को मीडिया डिक्शनरी मीट का होगा आयोजन | New India Times

15 मार्च, 2022 को शाम सात बजे मीडिया डिक्शनरी इनिशिएटिव द्वारा भारतीय जनसंचार संघ, नई दिल्ली एवं प्रेस्टीज कॉलेज, इंदौर के मास कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट के तत्त्वाधान में मीडिया डिक्शनरी मीट का आयोजन किया गया। यह आयोजन मीडिया डिक्शनरी इनिशिएटिव के एक वर्ष पूरा होने पर आयोजित किया गया।
मीडिया डिक्शनरी इनिशिएटिव एक ऑडियो विजुअल बहुभाषीय मीडिया की शब्दावली है जिसका उद्देश्य आम जन में मीडिया जागरूकता और मीडिया साक्षरता फैलाना है। इसमें आम आदमी की ज़िंदगी से सरोकर रखने वाले मीडिया टर्म को आम बोलचाल की भाषा में न सिर्फ़ हिन्दी में बल्कि देश की दूसरी तमाम भाषाओं और बोलियों में जानकारी दी जाती है। अब तक मीडिया डिक्शनरी हिंदी अवधी, मराठी, बागड़ी, अंग्रेजी, डोगरी, भोजपुरी, पंजाबी, बांग्ला, कश्मीरी, राजस्थानी, गढ़वाली, हरियाणवी, मलयालम, बघेली, कन्नड़ और फ्रेंच भाषा के साथ साथ ठेठ बनारसी बोली, ओड़िया, अंगिका एवं मैथिली भाषा सहित इक्कीस बोलियों और भाषा में उपलब्ध है। इसकी खासियत यह है कि यह सारा प्रयास मीडिया एजुकेटर्स, मीडिया प्रोफेशनल्स, मीडिया स्कॉलर्स एवं मीडिया के विद्यार्थियों आदि के वॉलंटियरी सहयोग से चल रहा है।
मीडिया डिक्शनरी इनिशिएटिव की फाउंडर प्रो. भावना पाठक ने बताया कि समाज के लिए इसकी उपयोगिता के कारण हमें लोगों का स्नेह, समर्थन और सहयोग मिल रहा है। हमारा प्रयास है कि मीडिया डिक्शनरी देश की ज़्यादा से ज़्यादा भाषाओं और बोलियों में आए ताकि देश मीडिया साक्षरता की ओर तेज़ी से कदम बढ़ाए जो समय की मांग है।
इस मीट में मीडिया डिक्शनरी इनिशिएटिव परिवार के सदस्यों ने अपने परिचय के साथ साथ वीडियो बनाने में आने वाली मुश्किलों का ज़िक्र किया, अपनी बोली भाषा में वीडियो को देखकर उन्हें लोगों से जो प्यार और प्रोत्साहन मिला उसके बारे में भी बताया। कार्यक्रम के दौरान मीडिया डिक्शनरी इनिशिएटिव पर बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म को लॉन्च किया गया साथ ही आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई और मीडिया डिक्शनरी इनिशिएटिव के ज़रिए मीडिया लिट्रेसी को आम जन तक कैसे पहुंचाया जाए उस पर विचार मंथन हुआ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version