फीडबैक के माध्यम से थानों को दी गई रैंकिंग | New India Times

जमशेद आलम, भोपाल (मप्र), NIT:

फीडबैक के माध्यम से थानों को दी गई रैंकिंग | New India Times

पुलिस थाना आगन्तुक फीडबैक की दो माह और माह फ़रवरी द्वितीय पक्ष की समीक्षा पुलिस को अधिक जनोन्मुखी एवं जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से थानों की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए फीडबैक के माध्यम से थानों को रैंकिंग देने की व्यवस्था लागू की गई है, जिसके लिए थाने आने वाले आगंतुकों से फीडबैक लिए जाने की व्यवस्था की गई है, जिसमें उनसे थाने में उनके साथ हुए व्यवहार एवं उनकी समस्या की सुनवाई तथा संतुष्टि के संबंध में पूछा जाकर थानों को रैंकिंग दी गई है। जनोन्मुखी पुलिस कार्यप्रणाली के अंतर्गत पुलिस उत्तरदायित्व बढ़ाने हेतु तथा जनता की अपेक्षओं पर बेहतर प्रदर्शन करने हेतु पुलिस आयुक्त प्रणाली के अंतर्गत यह व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

जनवरी और फ़रवरी की दो माह की समीक्षा में थाना अरेरा हिल्स प्रथम, थाना श्यामला हिल्स द्वितीय तथा थाना कटारा हिल्स को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है एवं रैंकिंग में अंतिम स्थान पर क्रमशः तीन थाने, थाना छोला मंदिर, थाना बजरिया एवं थाना कोलार रहे।

फीडबैक के माध्यम से थानों को दी गई रैंकिंग | New India Times

माह फ़रवरी के द्वितीय पक्ष में थाना श्यामला हिल्स प्रथम, थाना कमला नगर द्वितीय तथा थाना अरेरा हिल्स को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है एवं रैंकिंग में अंतिम स्थान पर क्रमशः तीन थाने- थाना बजरिया, थाना बाग़ सेवनिया एवं थाना छोला मंदिर रहे।

पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा माह फ़रवरी द्वितीय पक्ष में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले थानों के थाना प्रभारियों को क्रमशः नगद पुरुस्कार 1000/-, 750/- एवं 500/- रु की राशि से पुरुस्कृत किया गया है।

इसके अतिरिक्त रैंकिंग में अंतिम स्थान पाने वाले थानो के जोनल उपायुक्तों की समीक्षा बैठक ली गयी जिसमे पुलिस आयुक्त महोदय ने जोनल उपायुक्तों को निर्देश दिये कि उनके अंतर्गत आने वाले थानो की कार्यप्रणाली की समीक्षा एवं परीक्षण कर थानो में सुधार कराने का प्रयास करें। यह व्यवस्था केंद्रीयकृत रूप से पुलिस आयुक्त नगरीय कार्यालय में लगातार जारी रहेगी जिसमें पाक्षिक रूप से थानों को रैंकिंग दी जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version