मथुरा मंडी पर बने फुट ब्रिज को खोलने की जिलाधिकारी से की गई मांग | New India Times

साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

मथुरा मंडी पर बने फुट ब्रिज को खोलने की जिलाधिकारी से की गई मांग | New India Times
संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने मथुरा के जिलाधिकारी से मांग की है कि मंडी नेशनल हाईवे नंबर-2 पर आए दिन लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनाज व फल मंडी मथुरा के समीप बनाए गए फुट ब्रिज को नेशनल हाईवे अथॉरिटी के द्वारा इनको एंग्लो से बंद कर दिया गया है जिससे यहां पर सब्जी वा फल खरीदने को आने वाले लोगों को रॉन्ग साइड के साथ जाम का सामना करना पड़ रहा है आए दिन रॉन्ग साइड चलने से सड़क हादसे घटित हो रहे हैं जबकि राष्ट्रीय राजमार्गों पर बनाए गए फुट ब्रिज को जनता की समस्याओं को मद्देनज़र रखते हुए बनवाया गया है. संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने मथुरा के जिलाधिकारी से फुट ब्रिज को जनता की समस्याओं को देखते हुए खोलने की मांग की है.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version