मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

केंद्र सरकार को आड़े हाथ लेते हुए जनता को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार निजीकरण कर सभी सरकारी उपक्रम बेच रही है। रेल्वे की रिक्त भूमि को लीज पर देने की योजना बना रही है। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सभी तरफ चल रही है। मकान बनाकर लोगों में नोटिस मिलने के बाद हड़कंप का माहौल है। रेल्वे प्रशासन ने उक्त भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए अतिक्रमण कारियों को सात दिवस में मकान हटाने का नोटिस दिया गया है। क्षेत्रीय के संवेदनशील विधायक सुनील उईके वार्ड वासियों के बीच लोगों की समस्या जानने पहुंचे और आश्वासन दिया कि अभी कुछ कार्यवाही नहीं हो रही है लेकिन बार बार की इस समस्या का स्थाई समाधान निकालने के लिए आज जिला कलेक्टर से मिलकर लोगों की समस्या का समाधान करने पर चर्चा की जाएगी। इस दौरान अरुणेश जयसवाल, सुधीर लदरे, उपस्थित थे।
