चलती एंबुलेंस में बीयर पीते हुए वीडियो हुआ वायरल | New India Times

अबरार अहमद खान /मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

चलती एंबुलेंस में बीयर पीते हुए वीडियो हुआ वायरल | New India Times

राजधानी भोपाल का शोसल मीडिया में एक वीडियो बड़ी तेज़ी से वायरल हो रहा है। जिस में कुछ युवक चलती एंबुलेंस (MP 04 DB 2124) में बीयर पीते हुए नज़र आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो भोपाल के लाल घाटी क्षेत्र का है। वहीं एडिशनल सीपी सचिन अतुलकर का कहना है कि वीडियो संज्ञान में आया है।वीडियो में एक एंबुलेंस देखी जा सकती है जिस में पीछे की तरफ कुछ लोग बैठे दिखाई दे रहे हैं। एंबुलेंस एक महत्वपूर्ण वाहन है जो मरीज़ों के आकस्मिक सेवाओं के उपयोग में आता है। इस लिये जो हॉस्पिटल की यह एंबुलेंस है उस हॉस्पिटल से संपर्क किया जाएगा कि यह वाहन किस उपयोग में लिया जा रहा था। अगर एंबुलेंस यही उपयोग में था तो किस कार्य से यह जा रहा था या आ रहा था इस की जानकारी ली जायेगी। क्योंकि एंबुलेंस सवारी गाड़ी नहीं है जितनी संख्या में लोग उस में दिख रहे हैं वह उचित नहीं है। उस में जितने लोग सवार थे उन की जांच पड़ताल की जायेगी साथ ही साथ हॉस्पिटल को हिदायत भी दी जायेगी कि कोई भी आकस्मिक सेवाएं हैं उनका उपयोग उसी दृष्टिकोण से किया जाए जिस से पब्लिक के लिए वह हमेशा उपलब्घ रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version