यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

राजस्थान शिक्षा सेवा परिषद रेसा पी के द्वारा आज राजाखेड़ा विधायक रोहित बोहरा के निवास पर प्रधानाचार्य संगठन के पदाधिकारियों द्वारा राजस्थान में पुरानी पेंशन योजना सभी के लिए लागू करने के मुख्यमंत्री के फैसले पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा मुख्यमंत्री एवं विधायक रोहित बोहरा के नाम अभिनंदन पत्र भेंट किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रामवीर शर्मा ने सरकार के फैसले को राजस्थान के कार्मिकों को सामाजिक सुरक्षा देने की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश गर्ग ने सरकार द्वारा 3820 माध्यमिक विद्यालयों को उच्च माध्यमिक में क्रमोन्नत करने पर सरकार का आभार प्रकट किया। प्रांतीय प्रतिनिधि नरेश जैन ने प्रत्येक नवीन पंचायत पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्थापित करने पर खुशी जाहिर की। जिला मंत्री वेदप्रकाश कर्दम ने सभी नवगठित उपखंडों पर सीबीईओ कार्यालय स्थापित कर जिला शिक्षा अधिकारी के पद सृजित करने की मांग की। विधायक रोहित बोहरा ने राजस्थान में शिक्षा में गुणवत्ता सुधार के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। उन्होंने राज्य में शिक्षा के सार्वजनीकरण के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों को प्रभावी ढंग से लागू करने पर बल दिया। उन्होंने कहा प्रधानाचार्य शिक्षा विभाग की धूरी है। प्रधानाचार्य की काबलियत से पूरा विद्यालय नयी आभा प्राप्त करता है। रेसा पी के प्रतिनिधि मंडल में कोषाध्यक्ष रहीसपाल चौहान, जिला संरक्षक गजेंद्र शर्मा, राजाखेड़ा ब्लॉक रेसा पी अध्यक्ष रनवीर सिंह मीणा, सैंपऊ ब्लॉक अध्यक्ष शिवदत्त शर्मा, धौलपुर ब्लॉक अध्यक्ष अजय चौधरी, सहायक निदेशक जगदीश जैन, विरोंधा प्रिंसिपल लटूर चंद्र त्यागी, कासिमपुर प्रिंसिपल महेन्द्र श्रीवास्तव, एसीबीईओ राजाखेड़ा रामबरन गुर्जर भी उपस्थित थे।
