अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव में 86 वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय कहलगांव सेवा केंद्र द्वारा गांगुली पार्क कहलगांव के प्रांगण में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भागलपुर केंद्र की मुख्य संचालिका अनिता दीदी ,बीके पूजा बहन, बीके रूपाली बहन, बीके प्रवीर भाई बीके सूमित, एसडीओ मधुकांत एवं समाज सेवी शुभानंद मुकेश ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम के अन्तर्गत ब्रह्मा कुमारी अनिता दीदी ने शिव रात्रि के आध्यात्मिक रहस्यों को स्पष्ट किया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में कहलगांव के अनुमंडल पदाधिकारी ने अपनी शुभ भावना व्यक्त किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत ब्रह्माकुमारी पूजा ने भी इस ईश्वरीय विश्व विद्यालय का संक्षिप्त में परिचय दी। सबों ने मिलकर झंडारोहन भी किया।
इस अवसर पर बच्चों द्वारा सांस्कृत कार्यक्रम की प्रस्तुति ने उपस्थित वहां के लोगों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर रामश्लोक भाई, राकेश भाई, कमलेश भाई, विनोद भाई, चंदा बहन, सविता बहन सहित अनेक भाई- बहनों एवं अन्य लोग उपस्थित थे।
