भाईंदर में नोबल फॉउंडेशन द्वारा<br>निःशुल्क चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन | New India Times

साबिर खान, मीरा-भाईंदर/मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

भाईंदर में नोबल फॉउंडेशन द्वारा<br>निःशुल्क चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन | New India Times

शिक्षा एवं चिकित्सा मामले में शहर की मानी-जानी एनजीओ नोबल फॉउंडेशन एवं फेमिली केयर हॉस्पिटल द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन भाईंदर (पूर्व) स्थित केबिन रोड़ पर स्थित मथुरा अपार्टमेंट में नोबल फॉउंडेशन द्वारा संचालित दवाखाना में किया गया। जहां मीरा-भाईंदर शहर के गरीब, जरूरतमंद, मध्यमवर्गीय लोगों ने इस निःशुल्क चिकित्सा शिविर का लाभ उठाया। उक्त निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन सोशल डिस्टनसिंग एवं कोविड नियमों को ध्यान में रखकर भाईंदर के कर्मठ समाजसेवक, उद्योगपति, अल-कैन एक्सपोर्ट के मालिक विजय पारीख ने अपने स्वर्गीय माता मधुबेन कृष्णदास पारीख एवं पिता स्वर्गीय कृष्णदास मणिलाल पारीख की पावन स्मृति में किया था।
गौरतलब है कि इस निःशुल्क चिकित्सा शिविर में जरूरतमंद लोगों को चश्मा का भी वितरण किया गया। नोबल फॉउंडेशन द्वारा संचालित दवाखाना की डॉक्टर कविता पाटील एवं फेमिली केयर अस्पताल की एग्जेक्युटिव डायरेक्टर शालिनी पाटीदार एवं डॉक्टरों ने सैकड़ों लोगों का बीपी, शुगर, ईसीजी, आंखों, वजन व लंबाई, तापमान आदि बीमारियों की भी जांच की। इस मौके पर मुम्बई से प्रकाशित होने वाले अंग्रेजी दैनिक बिजनेश स्टेंडर्ड के वरिष्ठ पत्रकार व सीनियर प्रिंसिपल कॉरेस्पोंडेंस सुशील मिश्रा तथा मीरा-भाईंदर एडिटर एसोसिएशन के महासचिव पत्रकार सुभाष पांडेय को स्मृति-चिन्ह देकर आयोजक विजय पारीख ने सम्मानित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में चिंतन पारीख, संजय चंदाराणा, दिपेश जानी, हेतल पारीख, गौरांग कंसारा, हेमा मेहता, अल्पा सावालिया, परशुराम लोधिया, विजय शाह, श्रुति गावड़े, रत्ना खड़तरे, नितेश मोरे, बजरंगी मिश्रा, मुनीराम, चंदन ने उल्लेखनीय भूमिका निभाई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article