राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा जागरूकता रैली एवं नुक्कड़ नाटक का किया गया आयोजन | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा जागरूकता रैली एवं नुक्कड़ नाटक का किया गया आयोजन | New India Times

पंडित ब्रजकिशोर पटेरिया महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों का ग्राम पंचायत कंजेरा के टोला ग्राम नंदना में आज छठवें दिवस पर शिविरार्थियों द्वारा ज्ञान परिचर्चा का आयोजन किया गया जिसमें भगवतशरण सेन, परितोष सोनी, कपिल सोनी, जितेंद्र भटेले, प्रशांत साहू, सुनील दुबे, प्रतिभा पांडेय, नीलम सोनी, खुशबू मिश्रा, शुभा जैन, एवं अंजू पाठक ने ज्ञान परिचर्चा में व्याख्यान दिए जिसमें सभी विद्यार्थियों ने भी क्रमशः अपने अपने विचार रखे। भोजनावकाश उपरांत ग्राम नंदना में जन जागरूकता रैली निकाली एवं ग्रामीणों के मध्य नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदान जागरूकता कार्यक्रम रखा गया जिसमें आभा विश्वकर्मा, शिवानी राजपूत, महिमा पांडे, रूचि सोलंकी, वैशाली कतिया, निधि यादव एवं गजेंद्र राजपूत ने नाटक में प्रस्तुति दी. जन जागरूकता रैली डॉक्टर अवनीश मिश्रा एवं संतोष तिवारी के मार्गदर्शन में निकाली गई।

By nit

Exit mobile version