रविवार 27 फरवरी को बाड़ी में मुस्लिम समाज के अध्यक्ष सैफ सईद खान व कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह का होगा आयोजन | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

रविवार 27 फरवरी को बाड़ी में मुस्लिम समाज के अध्यक्ष सैफ सईद खान व कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह का होगा आयोजन | New India Times

रविवार 27 फरवरी 2022 को शाम 6:30 बजे वचन पैलेस बाड़ी में मुस्लिम समाज के अध्यक्ष जनाब सैफ सईद खान उर्फ बाबुल भाई व कार्यकारिणी के पदाधिकारीगण का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जा रहा है. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय श्री गिर्राज सिंह मलिंगा जी बाड़ी विधायक करेंगे। मुख्य अतिथि माननीय श्री खिलाड़ी लाल बैरवा जी विधायक बसेड़ी रहेंगे। विशिष्ट अतिथि जनाब वाजिब अली नगर विधायक, श्रीमती साफिया जुबेर रामगढ़ विधायक, जनाब अब्दुल सगीर पूर्व विधायक धौलपुर, श्री अजय सिंह मलिंगा पंचायत समिति प्रधान बाड़ी, श्री राधेश्याम मीणा जी उप खण्ड अधिकारी बाड़ी, श्री बाबूलाल मीणा वृत्ताधिकारी बाड़ी, श्री होतम सिंह चेयरमैन प्रतिनिधि नगर पालिका बाड़ी, मोहम्मद शकील कुरेशी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बाड़ी, जलालुद्दीन खान चेयरमैन नगरपालिका सरमथुरा रहेंगे।।
समाज के समस्त लोगों से अपील की गई है कि शपथ ग्रहण समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पधार कर मुस्लिम समाज बाड़ी के सदर व उनके पदाधिकारियों का हौसला बढ़ाएं.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article