टेनिस कोर्ट में खेल अधिकारी के अय्याशी का वीडियो सामने आने से मचा हड़कंप | New India Times

सरवर खान जरीवाला, भोपाल, NIT; ​​
टेनिस कोर्ट में खेल अधिकारी के अय्याशी का वीडियो सामने आने से मचा हड़कंप | New India Timesमप्र में एक खेल अधिकारी के द्वारा एक टेनिस सीखने वाली लडकी के साथ रंगरेलियां मनाते हुए वीडियो सामने आने के बाद खलबली मच गई है।
मध्य प्रदेश में खेल को बढ़ावा देने और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को तैयार कर प्रदेश का नाम ऊंचा करने के लिए सरकार द्वारा खेल के क्षेत्र में करोड़ों रुपए तो खर्च किया जाता है, लेकिन खेल अधिकारी सरकारी सुविधाओं का फायदा उठा ही रहे हैं वहीं अय्याशियों में भी लगे हुए हैं। एक खेल अधिकारी की सीडी सामने आने से खेल विभाग में हड़कंप मच गया है। विभाग के उच्च अधिकारी मामले को दबाने में भी जुटे हुए हैं। वहीं खेल अधिकारी की करतूत की जानकारी खेल मंत्री तक भी पहुंच चुकी है।
दरअसल, खिलाडियों के लिए मंदिर की समान खेल की वो जगह जहां खिलाड़ी अपने खेल का प्रदर्शन करते हैं, प्रशिक्षण लेते हैं, ऐसे स्थान को खेल अधिकारी ने कलंकित करने का काम किया है। अपनी अय्याशियों को पूरा करने के लिए अधिकारी ने टेनिस कोर्ट में लड़की को बुलाया और रंगरेलिया मनाई। लड़की के साथ अधिकारी के आने और जाने सहित पूरे टेनिस कोर्ट में घुमते दिखाई दे रहे हैं। एक कमरे में जाने के कुछ देर बाद लड़की और अधिकारी वहां से निकल जाते हैं। जिस अधिकारी ने खेल के मंदिर को अपनी अय्याशी का अड्ड़ा बनाया है वो पहले भी विवादों में रहा है। मां तुझे प्रणाम योजना के तहत भूटान जाने के दौरान भी अधिकारी ने लड़की बुलाई थी और पैसों को लेकर हड़कंप मचा था, जिसके बाद समझौता कर मामले को दबा दिया था।

खेल विभाग में ऐसे कलंकित करने वाले कृत्य पहले भी सामने आये हैं। घुड़सवार प्रशिक्षक की सीडी सामने आने से हड़कंप मच गया था। जिसके बाद आनन् फानन में कोच को हटा दिया गया था।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version