फर्जी फोन पे ऐप के माध्यम से होटल का बिल भुगतान करने का स्क्रीनशाॅट बताकर धोखाधड़ी करने वाले को सायबर क्राइम भोपाल ने किया गिरफ्तार | New India Times

अबरार अहमद खान /मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

फर्जी फोन पे ऐप के माध्यम से होटल का बिल भुगतान करने का स्क्रीनशाॅट बताकर धोखाधड़ी करने वाले को सायबर क्राइम भोपाल ने किया गिरफ्तार | New India Times

फर्जी फोन पे ऐप के माध्यम से होटल का बिल भुगतान करने का स्क्रीनशाॅट बताकर धोखाधडी करने वाले को सायबर क्राइम भोपाल ने गिरफ्तार किया है.

सायबर ठगों द्वारा नये-नये तरीकों से आम लोगों के साथ फ्राॅड किया जा रहा है। ठगों द्वारा फर्जी फोन पे एप/ पेटीएम एम एवं अन्य यूपीआई एप्लीकेशनों के मााध्यम से फर्जी स्क्रीनशॉर्ट को हुबहू असली जैसा दिखा कर धोखाधडी की जा रही है। ठगी करने के लिए शातिर क्या कुछ नहीं करते हैं और किस तरह से अपने दिमाग का गलत उपयोग करते हैं, इसका एक उदाहरण भोपाल में देखने को मिला है।

मिली जानकारी के अनुसार 01 दिसम्बर 2021 को आवेदक ईश कुमार नमन होटल भोपाल ने सायबर क्राइम ब्रांच भोपाल में लिखित शिकायती आवेदन दिया था कि दिनांक 20/10/2021 से 30/10/2021 तक कपिल लुल्ला नामक व्यक्ति होटल नमन पैलेस लालघाटी में रूका था जिसका बिल 14570/- हुआ था, तथा होटल छोडने के पूर्व कपिल लुल्ला ने होटल का बिल भुगतान ऑनलाईन कर उसका स्क्रीनशाॅट दिखा कर चला गया लेकिन जब बाद में बैलेंस चेक किया तो पैसा अकाउंट में आया ही नहीं। भोपाल सायबर क्राइम उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुये अपराध क्रमांक 36/2022 धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर तकनीकी एनालिसिस के आधार पर प्राप्त साक्ष्यों के माध्यम से आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पकड़े गये आरोपी ने बताया कि होटल में रूकने का भुगतान च्तंदा फोन पे एप के माध्यम से 14570 रूपये का स्क्रीन शॉर्ट जो भेजा गया था वह फर्जी था। भोपाल पुलिस ने एक एडवायजरी जारी करते हुये कहा है कि निम्न बातों का हमेशा ध्यान रखें।

  1. जिस भी व्यक्ति से यूपीआई के माध्यम से पेमेन्ट लें उसका स्क्रीनशॉट पर न जायें पेमेन्ट रिसीव का अपने मोबाईल में मैसेज और बेलेन्स चेक कर लें।
  2. अपने मोबाईल में 2 स्टेप वेरीफिकेशन का आप्शन सिलेक्ट करें।
  3. अनजान व्यक्ति से आनलाईन या यूपीआई के माध्यम से पेमेन्ट सुरक्षित तरीके से करें।
    साथ ही साथ यह भी कहा है कि सायबर क्राइम संबंधित घटना घटित होने की सूचना भोपाल सायबर क्राइम के हेल्पलाइन नम्बर 9479990636 अथवा राष्ट्रीय हेल्पलाईन नंबर 1930 पर दें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article