अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन 26 फरवरी को थांदला में | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन 26 फरवरी को थांदला में | New India Times

शहीद चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस की पूर्व संध्या 26 फरवरी को स्थानीय आजाद चौक में आजाद एकता मंच के बैनर तले जिले के राष्ट्रीय कवि निसार रंभापुरी के संयोजन में प्रथम अखिल भारतीय कवि सम्मेलन सम्पन्न होगा।

आजाद एकता मंच के संयोजक मनोज चतुर्वेदी, सह सयोजक जावेद खान ने बताया कि कवि सम्मेलन में अंतरष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हास्य शायर व गीतकार अब्दुल सलाम खोकर मुंबई, सुश्री जीनत मुरादाबादी गीत गजल, भोपाल की श्रृंगार रस हास परिहास कवियित्री सुश्री नम्रता नमिता, राजगढ के वीर रस कवि नरेंद्र ठाकुर, हिमांशु हिन्द इंदौर, हास्य व्यंग्य व लाफ्टर कवि अमित चितवन ग्वालियर के साथ स्थानीय कवि सरफराज भारतीय एवं आशीष नागर काव्यपाठ कर सुधि श्रोताओ को वीर रस, हास्य, व्यंग, ओज आदि रासो में सरोबार करेंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान नगर के दिवंगत पत्रकार स्वर्गीय कुंदन अरोड़ा, चंदू प्रेमी, राकेश पाठक, पूनमचंद मिस्त्री व मेहरबान सिंह सौलंकी को श्रद्धांजलि भी दी जाएगी।

आयोजकों ने शहीद चंद्र शेखर के बलिदान दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कार्यक्रम सफल बनाने की अपील की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article