ताहिर मिर्जा, उमरखेड (महाराष्ट्र), NIT;
यवतमाल जिला के उमरखेड तहसीलदार के अदेश पर महसुल विभाग की एक टीम ने 1 अप्रैल से अब तक पुरे उमरखेड तहसील में नदी, नाले, पहाड़ पर होने वाले अवैध खुदाई के 44 मामलों पर कार्यवाही कर खनन माफियाओं की नींद उड़ा दी है।
गौर तलब है के यवतमाल जिला के उमरखेड तहसील में खनन माफियाओं की धूम रहती है। पिछले कुछ महीनों से इन माफियाओं ने पूरे तहसील क्षेत्र के नदी ,नाले, पहाड़ों की खुदाई कर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने में लगे थे। इस मामले में सबसे ज़्यादा उमरखेड से 5 किमी दूरी पर पेनगंगा नदी पर इन माफियाव ने अवैध खुदाई की धूम मचा राखी थी, लेकिन कुछ अखबारों ने जब इस मामले को उजागर कीया तो उमरखेड तहसील के तहसिलदार भगवान कांबले के अदेश पर एक संयुक्त टीम ने 1 अप्रैल से रेत माफियाओं पर कार्यवाही का सिलसिला शुरू किया तथा पिछले 3 दिन में बड़ी कार्यवाही करते हुए 8 वाहनों कोबजब्त कर दंड वसूला।
