मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

ग्राम पंचायत दातलावादी में पानी की गंभीर समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है जनता बूंद बूंद पानी के लिए यहां-वहां भटकने को मजबूर हो रही है जनप्रतिनिधि सहित पंचायत के जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान आपको बता दें क्षेत्र में निस्तार के लिए भरपूर पानी उपलब्ध है पंचायत द्वारा सही व्यवस्था बना दी जाती है हर एक वार्ड में पानी की भरपूर व्यवस्था हो सकती है लेकिन देखा जा रहा है पंचायत द्वारा देरी करने पर लगातार ग्राम वासियों की मुश्किलें बढ़ती जा रही है सबसे ज्यादा पानी को लेकर हालत गंभीर वार्ड क्रमांक 1 से 5 तक है यहां पिछले ढाई महीने से पानी की व्यवस्था डगमगा गई है जनता बूंद बूंद पानी के लिए यहां-वहां भटकने को मजबूर हो रही है दूर दूर से पानी लाना इनके लिए मजबूरी बन गया है 10 दिन में एक बार पानी दिया जा रहा है वह भी 20 मिनट से ज्यादा नहीं चल रहा है कई घरों में पानी पहुंच ही नहीं पा रहा है। वही वर्षों पहले सांसद निधि से ग्राम वासियों के लिए पंचायत को टैंकर उपलब्ध किया गया था जिसका लाभ ग्राम वासियों को तो नहीं मिल रहा लेकिन इसका उपयोग निर्माण कार्य में किया जा रहा है अधिकांश पंचायत का टैंकर निर्माण कार्य में इसके पहले भी देखा जा चुका है अभी वर्तमान दातला उप स्वास्थ्य केंद्र मैं फ्लोर निर्माण कार्य चल रहा है वहां यह पंचायत का टैंकर देखा जा सकता है। ग्राम वासियों ने सरपंच सचिव सहित जनप्रतिनिधियों से मांग की है क्षेत्र में पानी की गंभीर समस्या को गंभीरता से लेकर जल्द पानी की व्यवस्थाएं बनाई जाए पानी को लेकर हम ग्राम वासियों को यहां वहां परेशान ना होना पड़े।
ग्राम पंचायत के सचिव महेश इवनाती को जानकारी के लिए कॉल किया गया जब सचिव द्वारा कॉल नहीं उठाया गया।
