नरेंद्र कुमार, जामनेर/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

महंगाई, बेरोजगारी, कुशासन तमाम मुद्दो से किनारा कर मोदी सरकार विपक्ष को ख़त्म करने मे लगी है. जिन राज्यों में विरोधी दलों की सरकारे हैं वहाँ सरकार में शामिल नेताओ के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय, CBI का दुरुपयोग कर राज्य सरकारों को अस्थिर करने का काम लगातार किया जा रहा है लेकिन महाराष्ट्र की महाविकास आघाडी सरकार केंद्र की इस दमन नीति का एकजुटता से जवाब देगी, ऐसा प्रतिपादन NCP नेता संजय गरुड़ ने किया है. ठाकरे सरकार में बतौर कैबिनेट मंत्री नवाब मालिक को ED द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद NCP ने राज्यभर में आंदोलन किए. इसी कड़ी में गरुड़ की अगुवाई में जामनेर के निगम तिराहे पर पार्टी की ओर से रास्ता रोको आंदोलन किया गया. मौके पर दिगंबर पाटील (डीके पाटील), नाना पाटील, डॉ प्रशांत पाटील, माधव चव्हाण, कैलास माली, नरेंद्र जंजाल, किशोर पाटील, अरविंद चितोडिया, जितेश पाटील, विनोद माली अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे. इधर भाजपा ने मालिक के मंत्रिपद से इस्तीफे के लिए ज्ञापन बाजी आरंभ कर दी है जब कि सरकार साफ साफ कह चुकी है कि मालिक से इस्तीफा लेने का कोई सवाल ही नहीं उठता. उत्तर प्रदेश के जिला बलरामपुर के उतरौला के मूलनिवासी तथा NCP के राष्ट्रीय प्रवक्ता उद्धव ठाकरे सरकार में वर्तमान मंत्री नवाब मालिक को संपत्ती से जुड़े एक पुराने मामले की जांच को लेकर कल ED ने गिरफ्तार किया है. विशेष अदालत ने मालिक को 3 मार्च तक ED की हिरासत में रखने के आदेश दिए हैं. मालिक की गिरफ्तारी के बाद उनको राष्ट्रद्रोही घोषित करने और ठाकरे सरकार की छवि खराब करने के लिए संसाधनों से लैस मीडिया ट्रायल आरंभ हो चुका है. इसी ट्रायल और उससे फैलने वाले प्रोपेगैंडा का जवाब देने के लिए NCP ने आंदोलनों के माध्यम से मोदी सरकार की असंवैधानिक दमननीति की मुखालफत मे जनता के बीच अलख जगाना शुरू कर दिया है.
