पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

विगत 14 से 15 वर्षों से शासकीय शालाओं में अल्प मानदेय पर कार्यरत अतिथि शिक्षकों के विचाराधीन 1 सूत्री मांग कार्य अनुभव के आधार पर नियमितीकरण का समर्थन भारतीय मजदूर संघ मध्यप्रदेश ने किया है। अतिथि शिक्षकों की मांग को अपने ज्ञापन में सम्मिलित करते हुए जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसमें भारतीय मजदूर संघ के जिला महामंत्री तेजराम जी राठौर, संयुक्त अतिथि शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष लाखन चंदेल, बदनावर विकासखंड अध्यक्ष गोवर्धन सिंह सिसौदिया, सुभाष प्रजापत आदि लोग उपस्थित रहे. संगठन ने सभी को आभार प्रकट किया है।
