ग्रामीणों का आरोप, 1 माह का राशन सेल्समैन ने किया गायब, सैकड़ों ग्रामीण पहुंचे एसडीएम कार्यालय | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

ग्रामीणों का आरोप, 1 माह का राशन सेल्समैन ने किया गायब, सैकड़ों ग्रामीण पहुंचे एसडीएम कार्यालय | New India Times

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत निःशुल्क वितरण होने वाले खाद्यान्न का वितरण सेल्समैन द्वारा माह दिसंबर 2021 का हितग्राहियों को नहीं दिए जाने पर मामला गरमा गया। ग्राम वासियों ने सेल्समैन से बार बार अनाज देने की मांग की लेकिन लापरवाह सेल्समैन ने गरीबों को निशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध नहीं कराया गया। जिससे प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में पात्र हितग्राहियों को निशुल्क खाद्यान्न से वंचित रहना पड़ा ग्रामीण जनों ने पहुंच कर सेल्समैन सुनील डोले की शिकायत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मधुवन्त राव धुर्वे से की है। इस दौरान पूर्व ग्राम पंचायत का सरपंच छोटू उईके सहित सैकड़ों ग्रामवासी मौजूद रहे एवं उन्होंने बताया कि अगर हमारी शिकायत का निराकरण नहीं होगा तो कलेक्टर के पास शिकायत की जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version