अतिथि शिक्षकों ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

अतिथि शिक्षकों ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन | New India Times

मध्यप्रदेश के हजारों अतिथि शिक्षक विगत 14 वर्षों से शिक्षा विभाग में अल्प मानदेय पर कार्यरत हैं। इतने कम वेतन पर परिवार का पालन पोषण करना बहुत मुश्किल है। इस आर्थिक तंगी से मानसिक तनाव के कारण बहुत से अतिथि शिक्षकों द्वारा
अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली गई है। इसी के तहत सरदारपुर ब्लॉक के अतिथि शिक्षकों के द्वारा महामहिम राष्ट्रपति के नाम अनुभागीय अधिकारी के नाम तहसीलदार को ज्ञापन दिया गया एवं जो अतिथि शिक्षक दिवंगत हो गए हैं उन्हें 2 मिनट के लिए मौन व्रत रखा गया एवं उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। वह ज्ञापन के माध्यम से शासन से मांग की गई है, कि अतिथि शिक्षकों के हित में कोई ठोस निर्णय लिया जाये। इस अवसर पर सरदारपुर अतिथि जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार पुरोहित ब्लॉक महिला उपाध्यक्ष से दीपमाला अग्निहोत्री, राकेश अंकन, विनोद सिसोदिया, समरथ अलोलिया, जौलाना संकुल के अतिथि शिक्षक एवं महिला अतिथि शिक्षक उपस्थित थे। ज्ञापन का वाचन अशोक कुमार पुरोहित के द्वारा किया गया। आभार सभी अतिथि शिक्षक में व्यक्त किया।

By nit

Exit mobile version