अवैध तरीके से कंटेनर में भरकर गौवंश (सांड) को ले जाते एक व्यक्ति गिरफ्तार | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

अवैध तरीके से कंटेनर में भरकर गौवंश (सांड) को ले जाते एक व्यक्ति गिरफ्तार | New India Times

पुलिस अधीक्षक धौलपुर शिवराज मीना के निर्देशन में अति.पुलिस अधीक्षक बच्चनसिंह वृताधिकारी मनियां दीपक खण्डेलवाल के निकटतम सुपरवीजन में गौवंश पशु प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुये थानाधिकारी मनियां सुमन कुमार एवं टीम द्वारा अवैध तरीके से कंटेनर में भरकर गौवंश (सांड) को ले जाते एक व्यक्ति गिरफ्तार किया तथा टरक नम्बर RJ11-GB-5133 को जप्त किया गया।थानाधिकारी को मुरखविर खास सूचना मिली कि राण्डौली रपट के पास पार्वती नदी के बीहड में कुछ लोग ट्रको में गाय भरकर ले जा रहे है। उक्त सूचना की तस्दीक व कार्यवाही हेतु मौके पर प्रेमसिंह को चौकी जसूपुरा से मय जाप्ता के व सुरेशचन्द को मय जाप्ता के मौके पर रवाना होकर पार्वती नदीं के पास पहुँचे जहां पर पार्वती में बने ऐनीकट की तरफ से एक ट्रक आता हुआ दिखाई दिया। जिसे प्रेमसिंह ने मय जाप्ता के रुकवाने का प्रयास किया किया तो चालक ट्रक को छेड़कर भागने लगा जिसे जाप्ता की मदद से मनियां कुसैंडा रोड राण्डौली गांव के मोड पर घेरा देकर पकडा। जिससे नाम पता पूछा तो उक्त चालक ने अपना नाम कलीम पुत्र माजदार उर्फ मजदार जाति मुसलमान उम 25 साल निवासी चांदपुर थाना मूसानगर जिला कानपुर देहात (उ.प्र. ) का होना बताया। जिसे साथ लेकर ट्रक नम्बरी RJ11-GB-5133 को चैक किया तो उक्त ट्रक में 8 गौवंश (सांड ) भरे हुये मिले एवं चालक की केबिन में 42 पव्वा अवैध देशी शराव के मिले। चालक से इतनी मात्रा में उक्त शराव रखने बावत लाईसैन्स या परमीशन मांगा को अपने पास नहीं होना बताया। एवं चालक से ने उक्त गौवंश (सांड) को कट्टीघर के लिए लेकर जाना बताया। एवं दो-तीन अन्य बंजारे जैसे दिखने बाले व्यक्ति मौके से भाग गये। जप्त शुदा ट्रक व 8 नग गौवंश (सांड) गौशाला परशुराम सेवा संस्थान बीजौली के पास बाडी रोड धौलपुर में छोड़ा गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article