झाबुआ ज़िले की बेटी मध्यप्रदेश भाजपा प्रभारी मंत्री संगीता सोनी को दी गई उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ ज़िले की बेटी मध्यप्रदेश भाजपा प्रभारी मंत्री संगीता सोनी को दी गई उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी | New India Times

झाबुआ ज़िले के आदिवासी अंचल के थांदला में रहने वाली भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा में मध्यप्रदेश का नेतृत्व प्रदेश मंत्री के रूप में करने वाली श्रीमती संगीता विश्वास सोनी को राष्ट्रीय नेतृत्व ने उत्तर प्रदेश के चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए अवध क्षेत्र में 55 अंबेडकर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली 277-कटेहरी, 278-टांडा, 279-आलापुर, 280-जलालपुर एवं 281-अकबरपुर विधान सभा सीटों का प्रभारी बनाते हुए उन्हें भाजपा को जिताने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

श्रीमती संगीता सोनी विगत दो वर्षों से भारतीय जनता पार्टी में रहकर सक्रिय राजनीति करते हुए नारी की सुरक्षा व उनके स्वाभिमान की रक्षा पर काम किया है.

झाबुआ ज़िले की बेटी मध्यप्रदेश भाजपा प्रभारी मंत्री संगीता सोनी को दी गई उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी | New India Times

उन्होंने खासकर पिछड़े वर्ग व दलित महिलाओं को मुख्य धारा से जोड़ने में अहम भूमिका निभाई है यही कारण है कि मध्यप्रदेश के साथ उन्हें राष्ट्रीय नेतृत्व बड़ी जिम्मेदारी सौंपने में कोई गुरेज नही करता है। वे बीते एक माह से उत्तरप्रदेश में खासकर अवध क्षेत्र में विभिन्न स्थानों का दौरा करते हुए भाजपा को मजबूत करने में जी जान से लगी हुई है।

हाल ही में वे प्रदेश के मुखिया स्टार प्रचारक शिवराजसिंह चौहान के साथ सभाओं को देखी जा चुकी है।

उन्होने मुख्यमंत्री के साथ मंच साझा करते हुए उत्तर प्रदेश में योगी राज में गुंडागर्दी के खात्मे व नारी की सुरक्षा में योगी सरकार के उठाये गए कदम की जमकर प्रसंशा की।

उल्लेखनीय है कि अंबेडकर नगर संसदीय क्षेत्र पर हमेशा से ही मायावती की बहुजन पार्टी व अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी का कब्जा रहा है।

1992 में राम लहर व 2014 को मोदी लहर में यहाँ से भाजपा ने जीत दर्ज की थी जबकि 2019 में एक बार फिर इस सीट को बहुजन समाजवादी पार्टी ने हथिया ली। इसके अंतर्गत आने वाली तीन सीट जलालपुर, अकबरपुर व कटेहरी पर बसपा जबकि टांडा व आलापुर सीट पर भाजपा का कब्जा है। वही इस बार अपनी दोनों सीट बचाने के साथ बाकी तीन सीटों पर भी भाजपा का परचम लहराने की चुनोती है। इन सभी 5 विधानसभा पर चौथे चरण के अंतर्गत 3 मार्च को मतदान होना है, ऐसे में सभी दल भरपूर प्रयास कर रहे है वही भाजपा ने मध्यप्रदेश प्रदेश मंत्री संगीता विश्वास सोनी को नारी शक्ति के वोट बैंक के सहारे भाजपा को सभी पांच सीट पर विजयी परचम फहराने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version