8 सालों से फरार स्थाई इनामी वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

8 सालों से फरार स्थाई इनामी वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

जिला पुलिस अधीक्षक एसपी विवेक अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव उईके के मार्गदर्शन में एसडीओपी शिव कुमार सिंह निर्देशन में थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा द्वारा टीम गठित कर जिला न्यायालय द्वारा जारी दंडित प्रकरण क्रमांक 1731/13 धारा 279, 337, 304A भा द वि के मामले में आरोपी आशीष विश्वकर्मा पिता चैन सिंह विश्वकर्मा उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम रन्नौद जिला शिवपुरी वर्ष 2013 में स्थाई वारंट जारी किया गया था जिस पर जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा ₹5000 का इनाम घोषित किया गया था जिसको मुखबिर की सूचना पर इटावा थाना तामिया आरोपी के ससुराल से गिरफ्तार किया गया. इस कार्रवाई में एसआई मनीष बसेड़िया प्रधान आरक्षक नितेश रघुवंशी, आरक्षक चंद्र किशोर, आरक्षक राकेश द्वारा अपनी सक्रियता सूझबूझ से कार्रवाई को धर दबोचा. लगातार फरार वारंटियों के ऊपर नकेल कसने के लिए टीम गठित कर थाना प्रभारी द्वारा स्थाई फरार वारंटियों को धरपकड़ किया जा रहा है जिससे हड़कंप का माहौल बना हुआ है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version