फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमन्त्री अखिलेश यादव बुधवार 23 फरवरी को बहराइच पहुंच रहे हैं। अखिलेश यादव पूर्व मन्त्री/मटेरा विधायक 286 बहराइच सदर विधान सभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी यासर शाह के समर्थन में दिन के 10 बजे गेन्द घर ( राजकीय इण्टर कालेज ) मैदान पर आयोजित चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगें।
उक्त जानकारी देते हुये सपा के जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन गुप्ता ने बताया कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव बहराइच सदर क्षेत्र से सपा प्रत्याशी यासर शाह, मटेरा से अलवीरा शाह, नानपारा से माधुरी वर्मा, बलहा से अक्षयबर लाल कनोजिया, पयागपुर से मुकेश श्रीवास्तव, महसी से के.के.ओझा कैसरगंज से आनन्द यादव एडवोकेट के समर्थन में जनपद के सम्मानित मतदाताओं से वोट की अपील करेंगे।
