अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव में गरीब कन्या की विवाह का बीड़ा कहलगांव की महिलाओं ने उठाया है।
भागलपुर जिले के कहलगांव की कन्या निभा कुमारी पिता प्रहलाद लाल पासवान और भागलपुर जिले के ही घोगा के संतोष कुमार पासवान पिता फकीर पासवान की शादी की सारी व्यवस्था एवं समान महिलाओं ने खुद किया।
निभा एवं संतोष का विवाह कहलगांव की उत्तरवाहिनी गंगा किनारे जागेश्वर शिव मंदिर में देर रात संपन्न हुआ। महिलाएं भी वहां पर उपस्थित रहीं एवं सहयोग किया।

प्रत्येक साल नवंबर माह में सामूहिक विवाह का आयोजन
कहलगांव में किया जाता है। पिछले दिनों चार जोड़ी का विवाह किया गया था। लेकिन एक कन्या का विवाह कुछ कारणवश नहीं हो पाया था वह कल देर रात संपन्न हुआ।
मंदिर परिसर में सहयोग कर रहीं कहलगांव की महिलाओं में नीतू सिंह, सरिता सिंह, शिखा सिंह, शर्मिला बांकिया, मीनू कटारुका, गिन्नी, सीमा शाह, मीनू रुंगटा, उमा शाह, रेनू टेकरीवाल सहित कई महिलाएं उपस्थित थीं।

इन महिलाओं के काम को देख कर कुछ पुरुषों ने भी सहयोग किया एवं मंदिर में उपस्थित रहें। इनमें समाजसेवी संदीप रुंगटा उर्फ लल्लू भैया, सुधांशु चौधरी, अरुण कटारुका, पवन चौधरी, प्रणय साह, दिलीप कुमार गुप्ता ,छोटू पांडेय सहित कई लोग थे।
इस अवसर पर लोगों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह की गरीब कन्या का विवाह करा कर आंतरिक सुखों की अनुभूति होती है।
