किसान कर्ज माफी पर शिवसेना प्रमुख की भूमिका दोहरी: अजित पवार | New India Times

अब्दूल वहीद काकर, धुले (महाराष्ट्र), NIT; ​किसान कर्ज माफी पर शिवसेना प्रमुख की भूमिका दोहरी: अजित पवार | New India Timesराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन धुलिया में आयोजित किया गया जिस में पूर्व उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की दोहरी भूमिका निभाने पर निशाना साधते हुए कहा कि शिवसेना प्रमुख सरकार जमा नहीं है । किसानों की कर्ज माफी के लिए जिला बैंको के सामने ढोल बजाओ आंदोलन करते हैं, वही सरकार में शामिल हो कर उनके मंत्री सरकारी सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं। ​किसान कर्ज माफी पर शिवसेना प्रमुख की भूमिका दोहरी: अजित पवार | New India Timesदेवेन्द्र फडणवीस सरकार किसानों की कर्ज मुक्ति के आदेशों आए दिन बदल रही है। किसानों में कर्ज मुक्ति को लेकर संभ्रम की स्थिति है। किसानों के बैंक खातों में डेढ़ लाख तो क्या दस हजार रुपये तक नहीं जमा किए गए हैं। राज्य सरकार के पास किसानों के बैंक खातों में जमा कराने पैसे नहीं हैं, तो मुम्बई महानगर पालिका के रूप एक विकल्प है। मुंबई मनपा से कर्ज लेकर शिवसेना और बीजेपी किसानों को ऋण चुकता क्यों नहीं करती?  इस प्रकार का प्रश्न अजित पवार ने कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित किया। इस दौरान कार्यकर्ता सम्मेलन में मंच पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे , पूर्व विधायक राजवर्धन कदम बांडे ,संदीप बडेसे , मनोज मोरे आदि नेतागण व पदाधिकारिय उपस्थित थे।​​किसान कर्ज माफी पर शिवसेना प्रमुख की भूमिका दोहरी: अजित पवार | New India Timesप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी करते हुए पूर्व उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने कहा है कि केन्द्र सरकार ने अच्छे दिन आने का वादा किया था, कहां है अछे दिन?  किसान परेशान हैं। देश में दलित तथा मुस्लिम सुरक्षित नहीं हैं। गोरक्षा के नाम पर आतंक फैलाया जा रहा है। हिन्दू मुस्लिम समुदाय के बीच नफ़रत पैदा की जा रही है। सरकार हिंदुत्व वोट बैंक की राजनीति कर रही है। युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का वादा किया गया था। मुद्रा योजना लागू की किंतु किसी को भी लाभ मिलता दिखाई नहीं दे रहा है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी मानसून सत्र में किसानों की कर्ज माफी के लिए किसानों के भूमि पट्टे पर से ऋण उतरवाकर ही रहेगी। किसानों के कर्ज चूकता कराने के लिए राज्य सरकार को बाध्य किया जाएगा। इस प्रकार की बात अजीत पवार ने धुलिया मे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा। इस दौरान बड़ी संख्या में विविध सेल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

By nit

Exit mobile version