यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के एसीपी उपनिदेाक बलभद्र सिंह ने धौलपुर शहर के ई-मित्र कियोस्कों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुछ ईमित्र केन्द्र नियमानुसार कार्य करते मिले तथा कुछ पर नई अपडेटेड रेटलिस्ट न लगी होने जैसी अनियमितता प्राप्त हुई।
एसीपी बलभद्र सिंह ने बताया कि जिले के ईमित्र केन्द्रों का नियमित निरीक्षण किया जाता है. इसी क्रम में आज मेरे द्वारा शहर के ईमित्र केन्द्रों का निरीक्षण किया गया जिसमें सबसे पहले शाहिद खान ईमित्र गुलाब बाग, रिषभ सोनी ईमित्र सर्किट हाउस के सामने, एकता ईमित्र केन्द्र जनाना अस्पताल के सामने, स्वाती कम्प्यूटर जगन चौराहा, अंकुर गर्ग ईमित्र पुराना बस स्टैण्ड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शाहिद खान ईमित्र तथा रिषभ सोनी ईमित्र नियमानुसार कार्य करते हुये मिले उक्त दोनों ईमित्र केन्द्रों पर अपडेटेड नई रेट लिस्ट लगी हुई मिली। दोनों ईमित्र केन्द्रों को और अधिक ट्रांजेक्सन करने के लिये निर्देाित किया गया। एकता ईमित्र केन्द्र व अंकुर गर्ग ईमित्र केन्द्र पर पुरानी रेट लिस्ट लगी हुई मिली, दोनों ईमित्र केन्द्रों को नई रेट लिस्ट लगाने के लिये निर्देाित किया गया। इनका कुछ दिन बाद पुनः निरीक्षण किया जायेगा यदि नई रेट लिस्ट नहीं पाई जाती है तो नियमानुसार पेनल्टी लगाई जावेगी। स्वाती ईमित्र केन्द्र जगन चौराहा पर किसी प्रकार की कोई रेटलिस्ट नहीं पाई गई अतः उक्त ईमित्र पर नियमानुसार पेनल्टी लगाने की कार्यवाही की गई।उन्होने बताया कि प्रत्येक ईमित्र केन्द्र पर रेटलिस्ट लगाना अनिवार्य है तथा ईमित्र केन्द्रों को तय रेटलिस्ट के अनुसार ही भुगतान किया जाता है। यदि कोई ईमित्र रेटलिस्ट से अधिक की मांग करता है तो आम-जन विभाग में शिकायत कर सकता है। निरीक्षण के समय प्रोग्रामर लोकेा शाक्यवाल, सहायक प्रोग्रामर शिवकुमार शर्मा तथा शिवेन्द्र श्रीवास्तव साथ रहे।
