वक्फबोर्ड चेयरमैन डाॅ. खानू खान की कोशिशों से अल्पसंख्यक छात्रावास के लिये जमीन आवंटन का आदेश जारी | New India Times

अशफाक कायमखानी, चूरु/जयपुर (राजस्थान), NIT:

वक्फबोर्ड चेयरमैन डाॅ. खानू खान की कोशिशों से अल्पसंख्यक छात्रावास के लिये जमीन आवंटन का आदेश जारी | New India Times

राज्य सरकार द्वारा चूरु शहर स्थित अल्पसंख्यक छात्रावास के लिये बजट आवंटित होने के बावजूद जमीन नहीं होने के कारण निर्माण का मामला काफी दिनों से अटके रहने के बाद डाॅ. खानू खान की कोशिशों से जमीन आवंटन का आदेश जारी होने से चारों तरफ खुशी का आलम देखा जा रहा है।
स्थानीय नगरपरिषद ने जमीन आवंटन का प्रस्ताव बनाकर राज्य सरकार को भेजकर जमीन आवंटन करने का अनुरोध किया था लेकिन राज्य सरकार द्वारा कार्यवाही में देरी होने पर स्थानीय लोगों ने धरना प्रदर्शन किया था। उक्त लोगों ने वक्फ बोर्ड चेयरमैन डाॅ. खानू खान से परिषद के प्रस्ताव को मंजूर करवा कर आदेश जारी करने का अनुरोध किया था। डाॅ. खानू खान ने तत्परता दिखाते हुये भागदौड़ करके सरकार से जमीन आवंटन का आदेश आज जारी करवाने पर क्षेत्रवासी उनका आभार व्यक्त कर रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version