मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

सिंधी समाज की जिले में 5 पंचायतों के मुखियों सहित गणमान्यजनों ने पूरे जिले के लिए सिंधी सेंट्रल पंचायत बुरहानपुर का गठन किया। सभी सिंधी पंचायतों की सामूहिक बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री बलराज नारायणदास नावानी को सर्वसम्मति से सिंधी सेंट्रल पंचायत का अध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर श्री लधाराम खटवानी, श्री मनोहरलाल आसवानी, श्री सुदामामल नावानी, श्री सुदामामल सुखवानी, श्री श्रीचंद पोहानी, श्री पिंजोमल जैसवानी, श्री टेकचंद नावानी, श्री सावलदास राघानी, श्री धीरज नावानी, श्री ज्ञानचंद दुम्बानी, श्री विजय थदानी, श्री अशोक मंजवानी, श्री गोपीचंद मंगतानी, श्री अर्जुनदास खटवानी, श्री रमेश दौलतानी, श्री वीरूमल दुम्बानी, श्री हरीश चंचलानी, श्री आसनदास गुरबानी, श्री गोविंद चिचड़, श्री होलाराम रोचलानी, श्री दिनेश हेमवानी सहित सभी प्रमुख पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
समाज के श्री विजयकुमार अगनानी ने बताया बैठक में सिंधी सेंट्रल पंचायत गठन के प्रमुख उद्देश्य तय किये गए, जिसमे समाज का शासकीय योजनाओं से सरोकार सहित विभिन्न गतिविधियों से समाज को जोडना। आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के समग्र विकास हेतु कार्ययोजना, समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित कर उन्हे प्रोत्साहित करना व समाज के शैक्षणिक स्तर को बढ़ाने हेतु प्रयास व उच्च शिक्षित छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी हेतु मार्गदर्शन एवं सहायता प्रदान करना। महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु आर्थिक एवं शैक्षणिक स्तर बढ़ाने हेतु कार्य करना।
‘‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’’ सामाजिक सरोकार अभियान के तहत समाज में जागृति पैदा करना। आपने बताया कि हमारा उद्देश्य अपने नगर से वर्षों पूर्व शिक्षित होकर देश-विदेश में नाम कमा रहे युवा वर्ग को अपने राष्ट्र और समाज व संस्कृति से जोड़ना भी हैं।
