विश्नाथगंज विधानसभा में निर्दलीय संजय पांडेय औऱ अपना दल+भाजपा से जीतलाल पटेल हैं आमने सामने, संजय तिवारी बसपा से, अशफाक एआईएमआईएम गठबंधन से व कांग्रेस से प्रशांत सिंह भी हैं मैदान में | New India Times

दया शंकर पांडेय, ब्यूरो चीफ, प्रतापगढ़ (यूपी), NIT:

विश्नाथगंज विधानसभा में निर्दलीय संजय पांडेय औऱ अपना दल+भाजपा से जीतलाल पटेल हैं आमने सामने, संजय तिवारी बसपा से, अशफाक एआईएमआईएम गठबंधन से व कांग्रेस से प्रशांत सिंह भी हैं मैदान में | New India Times

विश्नाथगंज विधानसभा मे निर्दलीय संजय पाण्डेय चुनाव निशान कैंची औऱ अपना दल+भाजपा से जीतलाल पटेल आमने सामने हैं साथ ही संजय तिवारी बसपा से, अशफाक एआईएमआईएम गठबंधन से व कांग्रेस से प्रशांत सिंह चुनाव लड़ रहे हैं.

विश्वनाथगंज विधान सभा के निर्दलीय प्रत्याशी संजय पांडेय का महाजनसंपर्क अभियान जारी है.सपा से टिकट कटने के बाद समर्थकों के कहने पर वह निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में विश्वनाथगंज से लड़ रहे हैं जिनका चुनाव कैंची निशान है.

बताया जा रहा है कि विश्वनाथगंज विधानसभा इलाके में पहली बार 70 प्रतिशत ब्राह्मण संजय पाण्डेय के साथ हैं व मुस्लिम 60 प्रतिशत के ऊपर हैं इसी तरह 40 प्रतिशत के ऊपर क्षत्रिय समर्थन में हैं. लगभग इसी तरह सभी जातियां हैं. जनसभा के दौरान भावुक हुए संजय पांडेय ने कहा-कैंची निशान पर पड़े प्रत्येक वोट का रहूंगा कर्ज़ीदार, मान्धाता क्षेत्र में प्रचार करते हुए लोगों से मिले. लाखापुर, लिलौली, बैशपुर, रामपुर, मझिगवां, रामपुर गुरुडू, दारापुर, कुल्हीपुर, पितईपुर, धेमा, मान्धाता साहित दर्जनों गावों में निर्दलीय प्रत्याशी संजय पाण्डेय ने प्रचार अभियान चलाते हुए चुनाव निशान कैंची पर लोगों से वोट देने की अपील की.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article