पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को वैष्णवी फाउंडेशन के पदाधिकारियों द्वारा दी गई श्रद्धांजलि | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को वैष्णवी फाउंडेशन के पदाधिकारियों द्वारा दी गई श्रद्धांजलि | New India Times

सोमवार को वैष्णवी फाउंडेशन के पदाधिकारियों द्वारा शहीद स्मारक पर कैंडल जलाकर एवं माला और पुष्प अर्पण कर पुलवामा आतंकी हमले में शाहिद होने वाले माँ भारती के जांबाज़ वीर सपूतों को भावपूर्ण विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की इस मौके पर वैष्णवी फाउंडेशन की संस्थापिका ऋतु पांडेय ने सभी को एक संदेश दिया और कहा कि ” भारत एक शांतिप्रिय देश है, इतिहास गवाह है कि आजादी से लेकर आज तक भारत ने किसी भी देश की एक इंच जमीन लेने का प्रयास भी नहीं किया और न ही किसी देश की संप्रभुता को नष्ट करने का प्रयास किया है वसुधैव कुटुंबकम यानी पूरा विश्व ही हमारा कुटुंब है ये विचारधारा हमे विरासत में मिली है लेकिन पाकिस्तान और चीन जैसे देश आये दिन भारत को नीचा दिखाने का प्रयास करते है14 फरवरी 2019 को पुलवामा में हमारे जवानों पर जो हमला हुआ, वो पाकितान की नापाक हरकत और कायरता का प्रमाण है यह एक ऐसा काला सच है जिसे हमें कभी नहीं भूलना चाहिए मैं सभी युवा वर्ग और वैष्णवी फाउंडेशन के सभी सदस्यों से विनम्र निवेदन करती हूं कि 14 फरवरी के दिन को वैलेंटाइन डे ना मनाते हुए शहीदो को याद करते हुए शहीद दिवस के रूप में मनाए एडवोकेट प्रमोद कुमार शर्मा जी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इस दिन को हमें वेलेंटाइन डे ना बनाते हुए ब्लैक डे के रूप में बनाना चाहिए साथ ही वैष्णवी फाउंडेशन के सदस्य असलम खान ने भी अपने विचार व्यक्त किए अंत में सभी ने 2 मि. का मौन धारण कर शहीदों को याद किया। एवं इंक़लाब जिंदाबाद और भारत माता के नारे लगाए इस अवसर पर वैष्णवी फाउंडेशन की संस्थापिका ऋतु पांडेय, लोकेन्द्र पांडेय, एड प्रमोद कुमार शर्मा, मनीष जैन पंडया, असलम खान, अंजना पेंगुरिया, जेबा खान, लोकेश राजपूत, अवनीश शर्मा, कमल सैनी, नितेश गुप्ता, आकाश पराशर, गौरव पांड्या, शाहिद खान, हैदर अली, भूरा, निजकत, नंदिनी सोनी, रुद्रांश पांडेय, वैष्णवी पांडेय आदि सदस्य एवं पदाधिकारी गण उपस्थित रहे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version