स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में ग्वालियर को अव्वल बनाने के लिये ग्वालियर में भारत स्काउट एवं गाइड द्वारा स्वच्छता रैली का किया गया आयोजन | New India Times

गुलशन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में ग्वालियर को अव्वल बनाने के लिये ग्वालियर में भारत स्काउट एवं गाइड द्वारा स्वच्छता रैली का किया गया आयोजन | New India Times

स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में ग्वालियर को अव्वल बनाने के लिये ग्वालियर में भारत स्काउट एवं गाइड ने स्वच्छता रैली का आयोजन किया। रैली में एक सैकडा स्कूली बच्चों ने शिरकत की। स्वच्छता रैली को नगर निगम के अपर आयुक्त अतेन्द्र सिंह गुर्जर एवं डीएसपी ट्रेफिक नरेश बाबू अन्नोटिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर जिला मुख्य आयुक्त बृजेन्द्र सिंह जादौन, सहायक राज्य संगठन आयुक्त स्काउट मदन मोहन गुप्ता, सहायक जिला आयुक्त विनय अग्रवाल, निगम क्षेत्राधिकारी तनूजा वर्मा आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।
इस मौके पर मुख्य अतिथि नगर निगम अपर आयुक्त अतेन्द्र सिंह गुर्जर ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के लिये आम लोगों से सहयोग की अपील की । उन्होने कहा कि हमारा शहर स्वच्छ शहरों में टॉप पर हो यही सबका सपना है, खुशी इस बात की है भारत स्काउट गाइड इसमें लगातार सहयोग कर रहा है।अन्य संस्थाओं को भी इसके लिये आगे आना चाहिये।
रैली में पधारे विशेष अतिथि डीएसपी ट्रेफिक नरेश बाबू अन्नोटिया ने कहा कि स्वच्छता के लिये लोगों में जन जागरण करना एक सराहनीय प्रयास है और ग्वालियर में स्काउट जैसी संस्थाये आगे आई हैं यह हम लोगों के लिये खुशी की बात है। जिला मुख्य आयुक्त स्काउट बृजेन्द्र सिंह जादौन ने स्वच्छता का संदेश दिया और स्काउट के कार्यो की सराहना की। संचालन डीओसी शंकर सिंह ने किया।
स्वच्छता रैली को हरी झंडी निगम के अपर आयुक्त अतेन्द्र सिंह गुर्जर और डीएसपी ट्रेफिक नरेश बाबू अन्नोटिया ने हरी झंडी दिखाकर डफरन सराय गेट से रवाना किया। रैली पडाव चौराहा, पार्क होटल फूलबाग चौराहा होकर लक्ष्मीबाई समाधि स्थल और वापस डफरन सराय गेट पहुंची जहां स्काउट बच्चों को बाद में भोजन भी कराया गया। जिसमें स्काउट पदाधिकारी भी शामिल हुये।
इस अवसर पर हेड क्र्वाटर कमिश्रर पूरन सिंह भदौरिया, डीटीसी स्काउट सुरेश चन्द्र शर्मा,डीटीसी गाइड साधना अग्रिहोत्री, कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह भदौरिया, श्रीमती आशा सिंह , हेड क्वार्टर कमिश्रर प्रदीप गर्ग, सह सचिव राकेश आर्य, संयुक्त सचिव श्रीमती संगीता आर्य, प्रशिक्षण सलाहकार आशीष मिश्रा, सचिव एसडी उपाध्याय, डीओसी शंकर सिंह, संभागीय कार्यालय अनुपम जादौन, सहायक संभाग ग्वालियर नरेन्द्र पिप्पल, गगन शर्मा, शेखर, गुलशन पारूथी, बृजेन्द्र सिंह कुशवाह आदि मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version