दो मोटरसाइकिल के आमने सामने की भिडंत में एक की मौत दो घायल | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

दो मोटरसाइकिल के आमने सामने की भिडंत में एक की मौत दो घायल | New India Times

झाबुआ भगोर के ग्राम नवापाड़ा भंडारिया में रात्रि में दो मोटरसाइकिल की आपसी भिड़न्त हो गयी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतक की पहचान दिलु पिता कालू चारेल निवासी कलीपुरा के रूप में हुई है। दूसरे वाहन पर सवार दोनों व्यक्ति भी घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए परिजनों द्वारा अस्पताल ले जाया गया है।

ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक गाड़ी हीरो कम्पनी की है और जुलवानिया की बताई जा रही है. आपसी भिड़ंत में वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कितनी जोरदार टक्कर हुई होगी।

उक्त घटना रात्रि लगभग 11 बजे की है जिसकी सूचना किसी ने डायल 100 को फोन लगाकर दी।

मृतक का शव रात्रि में ही झाबुआ अस्पताल ले जाया गया। कल्याणपुरा थाने पर टीआई से चर्चा करने पर उन्होंने बताया कि कल्लीपुरा मृतक दिलु के परिजनों ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version