राहुल यादव, जौनपुर ( यूपी ), NIT;
जिला पुलिस अधीक्षक शैलेश पाण्डेय के दिशा निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध छेड़े गये अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक मड़ियांहू एवं क्राइम ब्रांच टीम ने तीन बदमाशो को गिरफ्तार कर उनके पास से हथियार, लूट के जेवरात व चोरी की बाइक बरामद करने में कामयाबी हासिल की है जबकि दो लुटेरे फरार होने में कामयाब हो गए हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक़ 13 जुलाई को प्रभारी निरीक्षक मड़ियांहू एवं क्राइम ब्रांच टीम ने मुखबिर की सूचना पर सीर गाँव (सीरिया) तिराहे से एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों राम प्रकाश उर्फ गुड्डू हरिजन पुत्र रामाधार हरिजन ग्राम चक चमरौटी थाना मड़ियांहू, संजीव यादव उर्फ गोरे पुत्र श्याम बहादुर यादव ग्राम काल्याँ पुर थाना मड़ियांहू, छोटेलाल पुत्र मोखई उर्फ मूसहू ग्राम बारे थाना जलालपुर को मुठभेड के दौरान गिरफ्तार कर लिया जबकि इस दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लुटेरे भागने में सफल रहे। गिरफ्तार बदमाशों के पास से कट्टा, पिस्टल व लूट के सोने-चांदी के जेवरात बरामद की गयी। सख्ती से पूछताछ करनेरपर लुटेरों ने पुलिस को बताया कि हम लोगों द्वारा थाना रामपुर व मड़ियांहू में कई लूट की घटनायें की गयी है और हम लोग लूट के सामान को भदोही में बेचने जा रहे थे। साथ ही आरोपियों ने बताया कि 20 जून को टेकारडीह गांव के पास से 1.500 किग्रा चांदी व 10 ग्रा सोना सोनार से लूटी थी, जिसके सम्बन्ध में थाना मड़ियांहू में मु० अ० सं० 515/17 धारा 392, 506, 411 पंजीकृत है। साथ ही थाना रामपुर के अंतर्गत मनापुर नदी के पास से 3 किग्रा चांदी व 49 ग्राम सोने की लूट की थी जिसके संबध में मु० अ० सं० 452/17 धारा 392, 506, 427, 411 IPC पंजीकृत है जिनका अनावरण किया गया।
बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएचओ नरेंद्र कुमार सिंह थाना मड़ियांहू व इनकी टीम, उ० नि० शाशिचंद्र चौधरी प्रभारी स्वाट क्राइम ब्रांच व इनकी टीम शामिल रहे।
