दया शंकर पांडेय, ब्यूरो चीफ, प्रतापगढ़ (यूपी), NIT:

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगीआदित्य नाथ के द्वारा जहाँ प्रतापगढ़ जिला के 248 विधानसभा सदर के भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र मौर्य को समर्थन मिल रहा है वहीं क्षेत्रीय नेता पूर्व विधायक पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष हरिप्रताप सिंह के द्वारा भी खुला समर्थन राजेन्द्र मौर्य भाजपा प्रत्याशी को दिया जा रहा है. कई ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में लोग खुलकर प्रचार कर रहे हैं. भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गणेश नारायण मिश्रा, श्याम सुंदर ताऊ, अवधेश मिश्रा सहित कई नेताओं के द्वारा प्रचार किया जा रहा है. लोगों का मानना है कि सदर सीट में जो कोइ लड़ेगा वह राजेन्द्र मौर्य भाजपा प्रत्याशी से ही लड़ेगा.
