मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा बृहस्पतिवार को शाहजहांपुर पहुंचे जहां उन्होंने अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के जिलाध्यक्ष अमित शर्मा के घंटाघर लकड़ी मंडी स्थित आवास पर पहुंचे जहां उन्होंने जिला अध्यक्ष अमित शर्मा के दिवंगत पत्नी को श्रद्धांजलि अर्पित की इस दौरान उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव के समय झूठ बोला था और प्रदेश की जनता को गुमराह किया था भाजपा ने सरकार बनने के बाद ना कोई वादा पूरा किया ना किसी को नौकरी दी ना रोजगार दिया ना किसी को अधिकार और सम्मान दिया पिछड़े वर्गों का आरक्षण समाप्त कर उन्हें नौकरियों से वंचित किया भाजपा राज्य में सबसे ज्यादा पिछड़ों और दलितों के ऊपर उत्तर पीड़न और अत्याचार हुआ है बढ़ती महंगाई बेरोजगारी गरीबी भुखमरी सब भाजपा की देन है पांचवा गरीबों पिछड़ों दलितों किसानों नौजवानों की विरोधी है श्री विश्वकर्मा ने कहा कि सभी मिलकर भाजपा सरकार को हटाए तथा सपा की बहुमत की सरकार बनाकर श्री अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाएं पूर्व मंत्री ने कहा कि यह चुनाव सरकार बनाने तथा अपने सम्मान और अधिकार को लेने का चुनाव है यह चुनाव भाजपा को हटाने तथा लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है सपा सरकार बनने पर पूर्व की भांति विश्वकर्मा पूजा दिवस का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाएगा विश्वकर्मा मैथिल पांचाल धीमान समाज के रोजगार को आगे बढ़ाया जाएगा लखनऊ गोमती रिवर फ्रंट पर भगवान विश्वकर्मा का भव्य मंदिर बनाया जाएगा सभी पिछड़ी जातियों की जातिवार जनगणना कराई जाएगी तथा सभी जातियों को उनके जनसंख्या के अनुरूप सरकार में अधिकार सम्मान बा हिस्सेदारी दी जाएगी सरकारी योजनाओं में विश्वकर्मा समाज को जनसंख्या के अनुरूप भागीदारी दी जाएगी पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार में विश्वकर्मा समाज का अपमान उत्पीड़न अत्याचार सबसे ज्यादा हुआ है उन्होंने कहा कि सपा सरकार बनने पर पिछड़ों और विश्वकर्मा समाज के ऊपर उत्पीड़न और अत्याचार को रोका जाएगा तथा विश्वकर्मा के साथ सभी वर्गों की सुरक्षा की गारंटी दी जाएगी बिना किसी भेदभाव के सब का सम्मान व विकास किया जाएगा राम आसरे विश्वकर्मा ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने के बाद सभी परिवार को 300 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी साथ ही लाखों नौजवानों को सरकारी नौकरी तथा आईटी क्षेत्र में 2200000 नौजवानों को रोजगार दिया जाएगा वहीं महिलाओं को ₹18000 सालाना समाजवादी पेंशन दिया जाएगा साथ ही नौजवानों को मुफ्त लैपटाप दिया जाएगा 15 दिन में गन्ना किसानों का बकाया भुगतान किया जाएगा कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाएगी तथा उनका कैशलेस इलाज किया जाएगा वहीं मृतक किसान परिवार को 2500000 रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी इसके अलावा मुफ्त पढ़ाई मुफ्त दवाई व मुफ्त सिंचाई योजना लागू की जाएगी शादी एंप्लॉयमेंट गारंटी एक्ट के तहत मजदूरों को रोजगार भी दिया जाएगा। इस मौके विश्वकर्मा समाज के जिला अध्यक्ष अमित शर्मा, दीपक शर्मा, सूर्या शर्मा, अतुल शर्मा, महेश शर्मा, प्रकाश शर्मा, तुषार शर्मा, राजीव शर्मा, मोनू शर्मा, सतीश शर्मा आदि विश्वकर्मा समाज के लोग मौजूद रहे।
