मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव एसडीएम मधुवंत राव धुर्वे को ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपकर मांग रखी की ग्राम पंचायत आलमोद के ग्राम छतिआम में आंगनवाड़ी निर्माण कार्य प्रारंभ है. छतिआम में पीपल पठार और तारी खेड़ा वार्ड क्रमांक 13 है जिसमें पीपल पठार और तारीख एटा की दूरी लगभग 1 से 10 किलोमीटर है तारी खेड़ा की भूमि पर आंगनवाड़ी निर्माण स्थान चिन्हित कर बदला गया कि जहां तारी खेड़ा वार्ड क्रमांक 13 आंगनवाड़ी निर्माण होना संभव था और स्थान का भी चयन हो गया था सचिव के साथ मिलकर सभी ग्रामीणों को बिना बताए जनपद पंचायत जुन्नारदेव में आवेदन देकर स्थान परिवर्तन कर लिया और आंगनवाड़ी का निर्माण कार्य किया जा रहा है जिससे हम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपा जिसमें जगन लोबो गुलाब ब्रजलाल कमलेश श्यामलाल रूपेश भगवान सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
