मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

शाहजहांपुर जिला के कटरा विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी का वीडियो वायरल होने के बाद उनके वकील ने वीडियो को वायरल करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका कहना है कि मेरा वीडियो एडिट करके वायरल किया गया है। जबकि क्षेत्रीय विधायक के पिता इस तरह के अपशब्दों का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गुजरात से कुछ महिलाएं आकर धार्मिक उन्माद फैलाने वाले वीडियो दिखाकर माहौल को खराब करने की कोशिश कर रही हैं। आरोप लगने के बाद स्थानीय विधायक ने कहा कि ये चुनाव है, इसमें किसी के पिता पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहिए। कटरा विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी व पूर्व विधायक राजेश यादव का वीडियो वायरल होने के बाद उनके वकील अवधेश कुमार मिश्र ने थाना सदर बाजार में वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ पुलिस ने तहरीर के आधार पर 6 नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उसके बाद सपा प्रत्याशी राजेश यादव ने कहा कि, एक वीडियो वायरल किया गया है। उस वीडियो को एडिट करने के बाद वायरल किया गया है। उसमें जो कुछ बोला जा रहा है, ऐसा वहां के क्षेत्रिय विधायक के पिता करते हैं। उन्होंने कहा कि हम राजनीतिक परिवार से आते हैं। इस तरह के शब्दों का बिल्कुल इस्तेमाल नहीं करते, कभी भी ऐसे शब्द नहीं बोले हैं जिससे किसी के सम्मान को ठेस पहुंचे। उन्होंने कहा कि वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। वहीं उन्होंने कहा कि क्षेत्र में गुजरात से कुछ महिलाएं आई हैं, उन महिलाओं का काम है कि मोबाइल में धार्मिक उन्माद फैलाने वाले वीडियो को घर घर जाकर दिखाना और उसके बाद माहौल को बिगड़ना। जिसकी उन्होंने पुलिस से शिकायत भी की है।
