तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा के द्वारा आपत्ति जनक टिप्पणी के विरोध में जैन समाज द्वारा नाराजगी जाहिर करते हुए थाने पहुंचकर सौंपा गया ज्ञापन | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा के द्वारा आपत्ति जनक टिप्पणी के विरोध में जैन समाज द्वारा नाराजगी जाहिर करते हुए थाने पहुंचकर सौंपा गया ज्ञापन | New India Times

झाबुआ जिले के मेघनगर सकल जैन श्री संघ, मेघनगर श्वेतांबर जैन मूर्तिपूजक त्रिस्तुतिक जैन श्री संघ, वर्धमान स्थानकवासी, श्रावक संघ, चतुरविद श्री संघ तेरापंथ महासभा, अनु नवयुवक मंडल अखिल भारतीय राजेंद्र नवयुवक मंडल, तरुण परिषद, अखिल भारतीय श्वेतांबर जैन मूर्तिपूजक युवक महासभा मेघनगर जिला झाबुआ मध्य प्रदेश, द्वारा झाबुआ जिले के मेघनगर थाने पर पहुंचकर तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा के द्वारा लोकसभा में जैन समाज को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी संसदीय आचरण को खंडित करने वाली है. बेहतर होता कि सदन के पटल पर ऐसा गैर जिम्मेदाराना वक्तव्य देने से पहले उन्हें भारतीय संस्कृति खास तौर पर जैन समाज के भोजन संस्कारों पर कुछ अध्ययन कर लेना चाहिए था. संपूर्ण विश्व में जैन समाज एक शाकाहारी समाज के रूप में जाना जाता है मगर महुआ मोइत्रा की टिप्पणी सीधे तौर पर जैन समाज की भावनाओं विचारों और मूल्यों को खंडित करने वाली टिप्पणी है.

लोकसभा में महुआ मोइत्रा द्वारा जैन समाज के ऊपर की गई कथित टिप्पणी की वजह से पूरे विश्व के जैन समाज से उन्हें माफी मांगने का आदेश दिया जाए उनके इस अंश को लोकसभा के रिकॉर्ड से हटाया जा कर जैन समाज के गुस्से को शांत करवाया जाए !

जैन समाज शांति अहिंसा प्रेमी है उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाने का जो कृत्य सांसद ने किया है वो बहुत ही निंदनीय व आपत्तिजनक है आशा है आप इस पर गंभीरता से विचार कर उन्से इसके लिए क्षमा याचना कराएंगे !

मेघनगर जैन समाज के सैकड़ों लोगों ने थाने पहुंचकर ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन का वाचन युवा समाजसेवी रजत कावड़िया द्वारा किया गया.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version