हिमांशु सक्सेना, ग्वालियर (मप्र), NIT:

ग्वालियर में कांग्रेस के बड़े नेता और पूर्व मंत्री बालेंदु शुक्ला की पत्नी के जेवरात बैंक लॉकर से गायब होने का मामला सामने आया जिसके बाद कांग्रेस नेता ने ग्वालियर पुलिस से मामले की शिकायत क. वहीं पुलिस ने भी अपने स्तर पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बताया गया है कांग्रेसी नेता का चेतकपुरी स्थित एसबीआई ब्रांच में लॉकर है. उन्होंने बताया कि विगत 25 जून 2021 को लॉकर ऑपरेट हुआ था जिसके बाद जब दोबारा लॉकर खोला गया तो लॉकर से करीबन एक करोड़ की कीमत के जेवरात गायब मिले हैं जिसके बाद पिछले कई महीनों से बैंक के स्तर पर मामले की जांच की जा रही है लेकिन अभी तक गहने गायब होने का पता नहीं चल सका जिसके बाद उन्होंने इस मामले की जानकारी ग्वालियर पुलिस को भी दी। बताया गया है कि लॉकर कांग्रेस नेता और उनकी पत्नी पुष्पा शुक्ला और बेटी के नाम पर संचालित था फिलहाल लॉकर से गायब गहनों का कोई पता नहीं चल सका है। वही ग्वालियर एसएसपी अमित सांघी का कहना है कि उन्होंने ग्वालियर क्राइम ब्रांच को मामले की जांच सौंप दी है और मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
