पंजीकरण विभाग के सर्वर डाउन से कामकाज ठप, प्रभारी राज से नागरिक परेशान | New India Times

नरेंद्र कुमार, जामनेर/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

पंजीकरण विभाग के सर्वर डाउन से कामकाज ठप, प्रभारी राज से नागरिक परेशान | New India Times

अगर आपको अपने संपत्ति से जुड़े किसी भी दस्तावेज को सरकारी पंजीकरण कार्यालय में पंजीकृत करवाकर उसे न्यायिक सुरक्षा प्रदान करनी है तो सबसे पहले 10 टका कमीशन से स्टाम्प खरीदना पड़ेगा उसके बाद पंजीकरण दफ्तर में सरकारी फीस का चलान काटना पड़ेगा फिर जैसे ही आपका व्यवहार पंजीकृत हो जाएगा वैसे दफ्तर के बड़े बाबू और उनके अधीन काम करने वाले स्थायी तथा अस्थायी कर्मियों को मिलाकर एक हजार से दो हजार रुपये तक का चढ़ावा देना पड़ेगा, ये शिष्टाचार है जामनेर के पंजीकरण कार्यालय का. इस कार्यालय के प्रमुख के रूप में बीते कई महीनों से प्रभारी राज चल रहा है. मंगलवार को ऑनलाइन सर्वर डाउन होने के कारण दफ्तर का पूरा कामकाज बंद रहा जिससे सरकार का लाखों रुपयों के राजस्व का नुकसान हो गया साथ ही शिष्टाचार के नाम पर चलने वाले लेनदेन से बाबुओं का हजारों रुपयों का नुकसान हो गया.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version