रफीक आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

दमुआ शहर की जनता साप्ताहिक हाट बाजार के दिन जिस तरह की चुस्त दुरुस्त यातायात व्यवस्था का सपना देखा करती थी उसे आज नवागत टीआई हेमन्त बावरिया ने साकार कर दिया। मीडिया से परिचयात्मक बैठक के दौरान यह मुद्दा उठा था। उन्होंने इसके लिए किसी अन्य विभाग का सहारा नहीं लिया बल्कि अपने कुछ सिपाहियों की तैनाती बाजार के मुख्य स्थलों पर कर तीन जगहों पर बैरिकेट्स लगवा दिए। नंदन मार्ग से आए वाहनों के लिए अप्पूहाल के समीप, पुराना बस स्टैंड, नपा परिसर और हिरदागढ़ बस स्टॉप के पास पार्किंग व्यवस्था की गई। इससे सबसे फायदा यह हुआ कि बाजार क्षेत्र में आवागमन बाधित नहीं हुआ। कहीं भी वाहनों से जाम लगने की स्थिति नहीं बनी। बाजार पहुँचे लोगों को भी काफी राहत मिली ।
साप्ताहिक हाट बाजार में आज उनके ट्रैफिक मैनेजमेंट ने सबको यह भी बता दिया कि इससे पहले व्यवस्था सुधारने के लिए मजबूत इच्छाशक्ति से प्रयास नहीं किए गए।
