बागपत में भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए मुस्लिम समाज के युवा डोर-टू-डोर जा कर रहे हैं चुनाव प्रचार | New India Times

विवेक जैन, बागपत (यूपी), NIT:

बागपत में भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए मुस्लिम समाज के युवा डोर-टू-डोर जा कर रहे हैं चुनाव प्रचार | New India Times

बागपत में भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए मुस्लिम समाज के युवा डोर-टू-डोर जाकर सम्पर्क कर रहे है और उनको बता रहे हैं कि भाजपा ही हमारे आने वाली पीढ़ियों को एक अच्छा भविष्य दे सकती है। भाजपा के मुस्लिम कार्यकर्त्ता भाजपा सरकार द्वारा दिये जा रहे मुफ्त में राशन, सरकारी अस्पतालों में अच्छा इलाज, गरीबों के लिए मुफ्त में मकान, अच्छी सड़कें जैसी अनेकों मूलभूत सुविधाओं को गिनाना नही भूलते साथ ही साथ मुस्लिम महिलाओं के हितों की रक्षा के लिए भाजपा सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों को बताया जा रहा है।

बागपत में भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए मुस्लिम समाज के युवा डोर-टू-डोर जा कर रहे हैं चुनाव प्रचार | New India Times

भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रचार कर रहे मुस्लिम समाज के भाजपा से जुड़े युवा कार्यकर्त्ता शाहरूख कुरैशी बताते हैं कि भाजपा सरकार निःस्वार्थ भाव से हर धर्म-जाति के लोगों के उज्जवल भविष्य के लिए कार्य कर रही है। कहा कि बागपत के विधायक योगेश धामा के नेतृत्व में बागपत में हर धर्म के लोगों को पूरा-पूरा मान-सम्मान मिला और उन्होंने हर किसी के सुख-दुख में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कहा कि मुस्लिम समाज को आजादी के बाद से ही हमेशा एक वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया जाता रहा है, लेकिन उनके उज्जवल भविष्य के लिए भाजपा के अलावा किसी भी राजनैतिक पार्टी ने कार्य नहीं किया। कहा कि आज का मुस्लिम समाज साक्षर है, पढ़ा-लिखा है और सही और गलत को भलि-भॉंति समझता है। कहा कि योगी आदित्यनाथ सिर्फ उन्हीं लोगों की गर्मी निकालने की बात करते हैं जो इंसानियत के दुश्मन हैं और हिन्दुओं व मुस्लिमों के बीच नफरत फैलाकर साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने और देश को कमजोर करने का प्रयत्न करते हैं, भले ही वह किसी भी धर्म-जाति के क्यों ना हों। कहा कि पिछले 5 वर्षो में हिन्दू-मुस्लिम जिस भाईचारे के साथ यूपी में रहे हैं वह एक रिकार्ड है। उन्होंने धर्म के नाम पर नफरत फैलाने वाले लोगों से सावधान रहने और आने वाली पीढ़ियों के अच्छे भविष्य के लिए भाजपा को वोट देने की अपील की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article