सूचना आयुक्त के पदों के लिए गुपचुप मंगवा लिए गये ऑनलाइन आवेदन, वेबसाइट पर नहीं दी गई कोई जानकारी | New India Times

जमशेद आलम, भोपाल (मप्र), NIT:

सूचना आयुक्त के पदों के लिए गुपचुप मंगवा लिए गये ऑनलाइन आवेदन, वेबसाइट पर नहीं दी गई कोई जानकारी | New India Times

11 नवंबर से 30 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन मंगाये गये थे लेकिन वेबसाइट पर कोई जानकारी नहीं दी जिस कारण बड़ी संख्या में आवेदक आवेदन करने से वंचित रह गये हैं.

इस मामले को कांग्रेस प्रवक्ता के.के. मिश्रा ने भी उठाते हुए ट्वीट किया है: ‘सूचना आयुक्त के पदों के लिए गुपचुप मंगवा लिए गये ऑनलाइन आवेदन,वेबसाइट पर नहीं है कोई जानकारी! 11 नवंबर से 30 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन मंगाये गये थे, नैपथ्य में मंशा क्या है या संघियों के नाम पहले से ही तय हो गए हैं? @ChouhanShivraj
@OfficeOfKNath
https://twitter.com/KKMishraINC/status/1490720335687487490?t=RYabu6htekLNQJ42u3Ydaw&s=08 ‘

मप्र सूचना आयोग में अब केवल तीन सूचना आयुक्त काम कर रहे हैं। करीब सात से आठ तक सूचना आयुक्तों की भर्ती प्रदेश सरकार कर सकती है, लेकिन इन पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया गुपचुप तरीके से की गई कि आवेदकों को जानकारी ही नहीं मिल पाई। सामान्य प्रशासन विभाग ने सूचना आयोग की वेबसाइट पर भी इस संबंध में कोई जानकारी प्रदर्शित नहीं की। लिहाजा लोगों को पता ही नहीं चला। नाम न छापने की शर्त पर कई आवेदकों का कहना है कि इस तरह से गुपचुप भर्ती प्रक्रिया की मंशा विभाग की ठीक नहीं है। लिहाजा उक्त प्रक्रिया को निरस्त कर नए सिरे से आवेदन बुलवाए जाएं और मप्र सूचना आयोग की वेबसाइट पर इसकी जानकारी दर्शायी जाए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article