श्री गणेश पाटिल मप्र कांग्रेस कमेटी सद्भावना प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव नियुक्त | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

श्री गणेश पाटिल मप्र कांग्रेस कमेटी सद्भावना प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव नियुक्त | New India Times

म.प्र. कांग्रेस कमेटी की सद्भावना एवं कौमी एकता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री सजी अब्राहम द्वारा दापोरा ग्राम के श्री गणेश राजाराम पाटिल को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री कमलनाथ एवं महामंत्री श्री जेपी धनोपिया की अनुशंसा पर प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति पर समस्त कांग्रेस जनो ने हर्ष जताया है। श्री पाटिल वरिष्ठ कांग्रेसी एव काफी सक्रिय कार्यकर्ता होने से यह नियुक्ति की गई है।पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अरुण यादव,पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री अजयसिंह रघुवंशी, ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष अध्यक्ष श्री किशोर महाजन,पूर्व विधायक श्री रविन्द्र महाजन,जिला पंचायत सदस्य श्री दगड़ू भाई चौकसे, दीपक पाटिल (दापोरा), नगर पंचायत अध्यक्ष श्री रामभाऊ लांडे, उपाध्यक्ष श्री प्रवीण टेम्भूरने, श्री मुकेश बुनगाल, गोपाल मोतेकर, सदभावना प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष श्री मुशर्रफ खान, सोहन सैनी आदि ने उन्हें बधाई प्रेषित करते हुए श्री कमलनाथ, श्री सजी अब्राहम, श्री जे.पी धनोपिया का आभार व्यक्त किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article