मुरादाबाद जनता पर अत्याचार पर लगेगी लगाम जनता को मिलेगी राहत 300 यूनिट बिजली मिलेगी मुफ्त: हाजी नासिर कुरेशी | New India Times

आलम वारसी, ब्यूरो चीफ, मुरादाबाद (यूपी), NIT:

मुरादाबाद जनता पर अत्याचार पर लगेगी लगाम जनता को मिलेगी राहत 300 यूनिट बिजली मिलेगी मुफ्त: हाजी नासिर कुरेशी | New India Times

आपको बता दें कि जनपद मुरादाबाद में विधानसभा 2022 के चुनाव के लिए आगामी 14 फरवरी को मतदान होना है वहीं वर्तमान चुनाव के लिए अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों से अलग-अलग प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी ठोंक रखी है इसी कड़ी में जनपद मुरादाबाद के विधानसभा 27 से समाजवादी पार्टी के विधायक प्रत्याशी के रूप में हाजी नासिर कुरैशी ने अपनी दावेदारी ठोंक रखी है और पुरजोर तरीके से अपने विधानसभा क्षेत्र में जाकर लोगों से जनसंपर्क भी लगातार कर रहे हैं. सपा से विधायक प्रत्याशी हाजी नासिर कुरेशी लगातार लोगों से जनसंपर्क कर रहे हैं और वोटों की अपील भी लगातार कर रहे हैं इसी कड़ी में उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र मानपुर रूस्तमपुर तिगरी भोजपुर पीपलसाना महमूदपुर तिगरी लालू वारा पूरनपुर चकरपुर बिजना पर अपना जनसंपर्क अभियान चलाया और लोगों से रूबरू हुए इसी के साथ उन्होंने कहा कि अगर उनकी सरकार बनती है तो गरीबों को हर योजना का लाभ मिलेगा और 300 यूनिट बिजली मुफ्त में उपलब्ध कराई जाएगी इसके साथ ही जनता पर अत्याचार बंद होंगे महंगाई पर रोक लगाने का प्रयास किया जाएगा उनके जनसंपर्क अभियान में अनीस मंसूरी, मुकेश यादव, नासिर प्रधान, शकील प्रधान, नौशाद पाशा, रिजवान प्रधान, गुलाम मोहम्मद, कासिम बरकत प्रधान, कामिल खान, सलाउद्दीन मंसूरी, मोइनुद्दीन नगर अध्यक्ष भोजपुर, फिरासत हुसैन गामा, अताउल रहमान आदि लोगों ने जनसंपर्क में सहयोग किया।

By nit

Exit mobile version