भोपाल ज़िले के बैरसिया में हुई गायों की मौतों को लेकर विधायक आरिफ मसूद ने विरोध प्रदर्शन कर दोषियों पर रासुका लगाए जाने की उठाई मांग | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल ज़िले के बैरसिया में हुई गायों की मौतों को लेकर विधायक आरिफ मसूद ने विरोध प्रदर्शन कर दोषियों पर रासुका लगाए जाने की उठाई मांग | New India Times

भोपाल ज़िले के बैरसिया में हुई गायों की मौत को लेकर
विधायक आरिफ मसूद कल अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ मिंटो हॉल स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष धरना देकर ज़बर्दस्त विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हो कर अपना गुस्सा ज़ाहिर करते हुऐ शिवराज सरकार के खिलाफ नारे लगाए।
विधायक आरिफ मसूद ने दोषियों पर रासुका की कार्यवाही की मांग को लेकर संभाग आयुक्त भोपाल के नाम एक ज्ञापन सहायक पुलिस कमिश्नर श्री अभिनय विश्वकर्मा को सौंपा।
इस मौके पर विधायक आरिफ मसूद ने भाजपा सरकार पर हमला करते हुऐ कहा कि 800 गो माताओं की हत्या हुई है। 5,6 दिन बीत गऐ लेकिन सरकार मौन है। पल पल पर ट्वीट करने वाले शिवराज जी गृह मंत्री जी सारी बातों पर बात कर रहे हैं लेकिन गो हत्या पर कोई टिप्पणी नहीं की। विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि उम्मीद थी कि सरकार सख्त से सख्त कार्यवाही करेगी लेकिन एक नामिनल कार्यवाही कर गो हत्या करने वालों को सरकार ने संरक्षण देने का काम किया है। जिस के लिए आज हम यहां धरना पर बैठे हैं ।हमार सवाल यह है कि उनके उपर N S A क्यों नहीं लगी? उनके मकान क्यों नहीं तोड़े गऐ? और भारतीय जनता पार्टी फिर यह स्पष्ट करे कि वह भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। वहीं आरिफ मसूद ने मंत्री विश्वास सारंग पर भी हमला करते हुऐ कहा कि शर्म आनी चाहिऐ उन्हें जो मुझ से सवाल करते हैं गाय को घास खिलाते। वह ढोंगी हैं।800 गो माता मरी हैं मुझे उतरना पड़ रहा है अगर उनकी जगह आरिफ मसूद सरकार में मंत्री होता तो पद छोड़ देता।में उन से पूछना चाहता हूं कि उन पर N S A क्यों नहीं लगी? उनके मकान क्यों नहीं तोड़े? विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि सारंग जी अगर वास्तव में धर्म और गो माता को मानते हो तो उसके दोषियों पर N S A लगाओ, उसका मकान ढाओ तो हम मानेंगे कि वाकई में तुम सच्चे सनातनी हो। वहीं विधायक आरिफ मसूद ने यह भी कहा कि मध्यप्रदेश की गो शालाओं के बजट की जॉच कराई जाए तो बिहार के चारा घोटाले से भी बड़ा घोटाला उजागर होगा। विगत दिनों बैरसिया की गो शाला में लगभग 800 गायों की हत्या हो जाती है और शिवराज सरकार मौन है गायों की हत्या करने वालों को इस लिए बचाया जा रहा है क्योंकि वह भाजपा नेता हैं। शिवराज सरकार गो शाला संचालक पर शीघ्र रासुका की कार्यवाही करें अन्यथा हमारा आंदोलन जारी रहेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article