यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

वीणावादिनी माँ सरस्वती का जन्मोत्सव समारोह का आयोजन राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय धौलपुर में प्रधानाचार्या अर्चना मिश्रा की अध्यक्षता में किया गया। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सरस्वती जन्मोत्सव धूमधाम से परंपरानुसार मनाया गया। बसंत पंचमी के पावन पर्व पर विद्यालय प्रांगण में सरस्वती माँ के मंदिर में माता सरस्वती को पोशाक पहनाकर एवं विधि विधान से श्रृंगार किया गया। उसके बाद स्टाफ सदस्यों की मौजूदगी में यज्ञ, हवन, पूजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कोरोना गाइडलाइन की पालना में किया गया। इस मौके पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें स्टाफ सदस्यों तथा बालिकाओं ने पीले रंग की वेशभूषा पहनी और माता सरस्वती की आराधना की और आरती कर आशिर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में शिक्षकों ने बच्चों को वसंत पंचमी पर्व की विस्तार से जानकारी दी। बच्चों को रिफ्रेशमेंट के रूप में मीठे पीले चावल व बूंदी के लड्डू एवं चने बांटे गए। प्रिंसिपल अर्चना मिश्रा ने कहा कि बसंत का हमारे जीवन में विशेष महत्व है। इस अवसर पर वसंत पंचमी के उपलक्ष्य में सरस्वती का पूजन कर विद्यार्थियों व स्टाफ सदस्यों को पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि विद्यालय में विगत वर्षों से विद्यालय के प्रांगण में सरस्वती पूजा की जाती है।उन्होंने कहा कि सभी बच्चे शपथ लें की इस विद्यालय से अच्छी शिक्षा ग्रहण करके जिले में विद्यालय का नाम रोशन करें।उन्होंने हवन कर कोरोना महामारी का अंत करने की कामना की। इस अवसर पर व्याख्याता सुनीता गोगना, राजकुमारी गुप्ता, भगवान सिंह मीना, मुकेश नगाइच, सतीश कुमार मीना, निर्मला मीणा, राधा गर्ग, शालिनी श्रीवास्तव, मंजू जादौन, नीतू अग्रवाल, वरिष्ठ अध्यापक नाहर सिंह सिकरवार, वीर सिंह टांक, शैलेन्द्र दीक्षित, रंजीता मीणा, मधु जैन, कुसुमलता गुप्ता, अध्यापिका मंशा, देवयानी शर्मा, प्रवीण फौजदार, रचना मीणा, वरिष्ठ सहायक रेखा गुप्ता, पुष्पेंद्र सोलंकी, देव प्रकाश धाकरे मौजूद रहे।
