मो. मुजम्मिल, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

छिंदवाड़ा के युवक ने जिले का नाम रोशन किया है. युवक का नाम सोहन धुर्वे उर्फ माइकल है. वैसे तो छिंदवाड़ा से फुटबॉल प्लेयर हैं, इन्होंने राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर छिंदवाड़ा एवं भारत का प्रतिनिधित्व किया है. इनके द्वारा अमिताभ बच्चन की फिल्म झुंड में फुटबॉल प्लेयर का एक शानदार किरदार निभाया गया है, यह मूवी जल्द ही बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है. फिल्म 4 मार्च को रिलीज होगी. यह छिंदवाड़ा के लिए बहुत गर्व की बात है कि सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ जिले के युवा अभिनय कर रहे हैं एवं अभिनय के क्षेत्र में आगे आ रहे हैं. वैसे तो युवक गुलाबरा छिंदवाड़ा निवासी है. झुंड फिल्म में सैराट फिल्म की अभिनेत्री हैं एवं कई फेमस सेलिब्रिटी भी काम कर रही हैं.
